बुद्धि चंद डोटियाल बने टिहरी गढ़वाल विकास परिषद के प्रधान
टिहरी गढ़वाल विकास परिषद चंडीगढ़ की रविवार को बैठक हुई। बैठक सामुदायिक केंद्र सेक्टर- में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2021-2024 के लिए पदाधिकारियों के चुनाव की विस्तृत चर्चा की गई।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : टिहरी गढ़वाल विकास परिषद चंडीगढ़ की रविवार को बैठक हुई। बैठक सामुदायिक केंद्र सेक्टर- में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2021-2024 के लिए पदाधिकारियों के चुनाव की विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रमेश चंद्र भट्ट और बलवीर सिंह तोपवाल को चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। इससे पूर्व परिषद के महासचिव सूर्यमणि भारत ने अपने कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट और आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे चर्चा के बाद सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2021 से 2024 के लिए परिषद के निम्न पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया जिसमें बुद्धि चंद डोटियाल प्रधान, बीडी उनियाल को उपप्रधान, विजय रावत महासचिव, प्रेम प्रकाश भट्ट सचिव, विष्णु रणकोटी कोषाध्यक्ष, मकान सिंह उप कोषाध्यक्ष, सोवन सिंह नेगी कोष निरीक्षक, चंद्र मोहन जोशी सांस्कृतिक सचिव, संजय उनियाल माल एवं खेलकूद, आलम सिंह भंडारी संगठन सचिव, भरत सिंह राणा संगठन सचिव, दीपक उनियाल संगठन सचिव, परमानंद चमोली संगठन सचिव बनाया गया है।
चुनाव के साथ पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
चुनाव के बाद सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समाजसेवी बीएस बिष्ट द्वारा पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधान बुद्धि चंद डोटियाल ने कहा कि हमारा प्रयास गढ़वाल के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराना है ताकि सभी का जीवन यापन बेहतर हो सके। कोरोना काल में समाज के हर वर्ग पर प्रभाव पड़ा है और गढ़वाल के लोगों की भी हालत खराब हुई है। वहीं उपप्रधान बीडी उनियाल ने कहा कि गढ़वाल के लोगों को सशक्त करने की दिशा में काम किया जाएगा ताकि वह आत्मनिर्भर हो सके और पैरों पर खड़ा होने के बाद बेहतर जीवन जी सके।