Move to Jagran APP

कोरोना मरीजों के लिए भाजयुमो पंचकूला ने संभाली कमान, संक्रमितों के लिए डोनेट करवा रहे प्लाज्मा, शुरू की हेल्पलाइन

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) पंचकूला भी अब लोगों की मदद के लिए फ्रंटलाइन पर आकर काम कर रहा है। भाजयुमो कार्यकर्ता ने शहर में कोरोना मरीजों की मदद के लिए प्लाज्मा मुहैया करवा रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 10:18 AM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 10:18 AM (IST)
कोरोना मरीजों के लिए भाजयुमो पंचकूला ने संभाली कमान, संक्रमितों के लिए डोनेट करवा रहे प्लाज्मा, शुरू की हेल्पलाइन
लोगों को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित करते भाजयुमो पंचकूला के कार्यकर्ता।

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) पंचकूला भी अब लोगों की मदद के लिए फ्रंटलाइन पर आकर काम कर रहा है। भाजयुमो कार्यकर्ता ने शहर में कोरोना मरीजों की मदद के लिए प्लाज्मा मुहैया करवा रहे हैं। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के आह्वान पर चलाई जा रही इस मुहिम के तहत युवा मोर्चा पंचकूला के कार्यकर्ता पंचकूला में जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं उनके घर जाकर उन्हें प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

loksabha election banner

भाजयुमो की इस मुहिम को सुचारू रूप से चलाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पंचकूला वार्ड नंबर -1 के पार्षद नरेंद्र लुबाना को भाजयुमो जिला संयोजक और करण जोशी को सह संयोजक लगाया गया है। जोकि अपनी अपनी टीम के साथ लोगों के घर घर जाकर उन्हें प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित कर रहें है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र लुबाना ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा का मुहिम में विशेष सहयोग व योगदान मिल रहा है। उन्होंने अपने जिले के 8 मंडलों के आठ अलग-अलग संयोजक बना रखे हैं जो कि कोरोना मरीजों की घर-घर जाकर मदद करेंगे और कोरोना से रिकवर हो चुके लोगों को घर घर जाकर गुलाब दे रहे हैं और उनसे प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित करते भाजयुमो पंचकूला के कार्यकर्ता।

ऑनलाइन मदद के लिए 16 डॉक्टर अपॉइंट  

भाजयुमो ने पंचकूला में कोरोना मरीजों के लिए हेल्पलाइन जारी की है। इस हेल्पलाइन  9041344828 पर फोन कर कोरोनामरीज डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह ले सकते हैं। इस बारे में लुबाना ने बताया कि हेल्पलाइन के लिए भाजयुमो ने 16 डॉक्टर के पैनल को अपॉइंट किया। इस हेल्पलाइन पर डॉक्टर की टीम रोजाना 50 से 60 मरीजों को अटेंड करती है और मरीजों को ऑनलाइन निशुल्क कांस्लटेंसी दी जा रही है। 

रोजाना आते प्लाज्मा के लिए रोज फोन

लुबाना ने बताया कि रोजाना उन्हें 10 -15 मरीजों के प्लाज्मा के लिए कोरोना मरीजों के स्वजनों के फोन आते हैं। अभी लोग प्लाज्मा डोनेट करने से घबरा रहे हैं, लेकिन युवा मोर्चा उन्हें जागरूक कर प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित कर रहा है। प्लाज्मा डोनेट करने से पहले लोगों को एक टेस्ट करवाना पड़ता है। जिसकी मार्केट में कीमत 1500 रुपये है। भाजयुमो ने लोगों की सेवा के लिए यह टेस्ट निशुल्क उनके घर पर करवाना शुरू किया। इसकी रिपोर्ट को भी गोपनीय रखी जाती है और रिपोर्ट केवल डोनर या उसके स्वजनों को ही सौंपा जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.