Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में कृषि कानूनों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली नहीं निकाल पाए भाजपाई, पुलिस ने सेक्टर-34 मेंं ही रोका

भाजपा ने चंडीगढ़ में शहरभर में कृषि कानूनों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकालने की योजना बनाई थी लेकिन पुलिस ने पार्टी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने रैली को सेक्टर 34 में ही रोक दिया गया जिससे भाजपा को रैली समाप्त करनी पड़ी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 01:10 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 01:10 PM (IST)
चंडीगढ़ में कृषि कानूनों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली नहीं निकाल पाए भाजपाई, पुलिस ने सेक्टर-34 मेंं ही रोका
चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में रैली निकालने के लिए एकत्र भाजपाई। जागरण

जेएनएन, चंडीगढ़। कृषि कानूनों के समर्थन में भाजपा द्वारा निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-34 ग्राउंड में ही रोक दिया है। पार्टी की योजना शहरभर में ट्रैक्टर रैली निकालने की थी, लेकिन शारीरिक दूरी का नियम बनाए रखने के लिए पुलिस ने रैली को सेक्टर 34 में ही रोक दिया। इसकेे कारण भाजपा को रैैैैली दशहरा ग्राउंड में ही समाप्त करनी पड़ी। ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आए हुए थे। 

loksabha election banner

पुलिस व पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति न बने इसलिए पार्टी ने रैली समाप्त करने की घोषणा कर दी। भाजपा महासचिव रामवीर भट्टी का कहना है कि सरकार उनकी अपनी है ऐसे में वह भी नियम तोड़ने के पक्ष में नहीं हैंं।

रैली में भाग लेने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर दिल्ली से आए थे।चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी कार्यालय में तलवार दिखाते हुए इस रैली का शुभारंभ किया। रैली में 300 से ज्यादा ट्रैक्टर शामिल हुए। चंडीगढ़ पंजाब व हरियाणा की राजधानी होने के कारण इस रैली को कामयाब करने के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगाया था, लेकिन पुलिस ने भाजपा के कार्यक्रम पर पानी फेर दिया और उन्हें पूरे शहर में रैली नहीं करने दी।

इस रैली में पीएम मोदी के समर्थन में जमकर नारे भी लगाए गए। भाजपा ने यह रैली सेक्टर 32, 31, 29, ट्रिब्यून चौक, 30, 20, 22, 23, 24, 15 मार्केट, 16, 37 से होते हुए सेक्टर 34 पर ही समाप्त करने की योजना बनाई थी। इसका आयोजन भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के किसान मोर्चा द्वारा किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि विभिन्न विपक्षी दल बेवजह गरीब किसानों को बरगला कर अपनी राजनीतिक रोटियां सकने में लगे हैं। आज अगर किसानों की किसी ने सुध ली तो वो मोदी सरकार ने ली। किसानों के खातों में पैसा डलवाने का काम भी मोदी सरकार ने किया। आज अगर उनकी आय को बढ़ाने के लिए मोदी सरकार जो बिल लेकर आई है आखिर किस मंशा से वो इसका विरोध कर रहे हैं।

सूद ने कहा कि ये बात देश की जनता भलीभांति जानती है कि कौन इस देश की जनता और किसानो का हितैषी है। इस कानून से सभी किसानों का भला होने वाला है। इस रैली के आयोजन में लगे पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दीदार सिंह ने बताया कि किसानों की आय को दोगुना करने वाले इन बिलों के सकरात्मक परिणाम आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.