Move to Jagran APP

BJP Candidate List 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 34 प्रत्याशियों की पहली सूची

BJP Candidate List Punjab Election 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 34 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पंजाब में भाजपा का लोक कांग्रेस पार्टी व शिअद संयुक्त से गठबंधन है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 05:20 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:49 PM (IST)
BJP Candidate List 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 34 प्रत्याशियों की पहली सूची
BJP Candidate 2022 Punjab: पार्टी प्रत्याशियों के बारे में बताते तरुण चुग। फोटो एएनआइ

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab BJP Candidate List: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भी पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 34 प्रत्याशियों का नाम है। राज्य में इस बार भाजपा का कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी लोक कांग्रेस पार्टी व शिअद संयुक्त से गठबंधन है।

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बताया कि जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है उनमें किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले 12 उम्मीदवार हैं। अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को 8 टिकट, सिखों को 13 टिकट दिए गए हैं। सूची में डाक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व आईएएस हैं।

इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि पंजाब की जनता कुशासन से त्रस्त है। पिछले कुछ समय से पंजाब में नशे की समस्या, भ्रष्टाचार और कई अन्य समस्याएं आती रही, दुर्भाग्य है कि आज भी वो समस्याएं जस की तस हैं। पिछली सरकार में पंजाब में कोई प्रगति नहीं हुई है।

प्रत्याशियों की सूची

  1. सुजानपुर दिनेश सिंह बब्बू
  2. दीनानगर श्रीमती रेणू कश्यप
  3. श्री हरगोबिंदपुर बलजिंदर सिंह डकोहा
  4. अमृतसर उत्तरी सुखविंदर सिंह पिंटू
  5. तरनतारन नवरीत सिंह सफीपुर
  6. कपूरथला रंजीत सिंह खोजेवाला
  7. जालंधर पश्चिम महेंदर पाल भगत
  8. जालंधर सेंट्रल मनोरंजन कालिया
  9. जालंधर उत्तर कृष्णदेव भंडारी
  10. मुकेरियां जंगी लाल महाजन
  11. दसूहा रघुनाथ राणा
  12. होशियारपुर तीक्ष्ण सूद
  13. चब्बेवाल डा. दिलबाग राय
  14. गढ़शंकर निमिषा मेहता
  15. बंगा मोहन लाल बंगा
  16. बलाचौर अशोक बाठ
  17. फतेहगढ़ साहिब दीदार सिंह भट्टी
  18. अमलोह कंवरवीर सिंह टोहड़ा 
  19. खन्ना गुरप्रीत सिंह भट्टी
  20. लुधियाना सेंट्रल गुरदेव शर्मा
  21. लुधियाना वेस्ट एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू
  22. गिल एसआर लद्दड़
  23. जगराओं कंवर नरेंद्र सिंह 
  24. फिरोजपुर सिटी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
  25. जलालाबाद पूरन चंद
  26. फाजिल्का सुरजीत कुमार ज्याणी
  27. अबोहर अरुण नारंग 
  28. मुक्तसर राजेश फटेला
  29. फरीदकोट गौरव कक्कड़
  30. भुच्चो मंडी रूपिंदर सिंह सिद्धू
  31. तलवंडी साबो रविप्रीत सिद्धू
  32. सरदूलगढ़ जगजीत सिंह मिल्खा
  33. संगरूर अरविंद खन्ना
  34. डेराबस्सी संजीव खन्ना

यह भी पढ़ें - Punjab Election 2022: जालंधर में भाजपा ने रिपीट किए चेहरे; कालिया, भंडारी और भगत को फिर टिकट, देखें कहां किससे मुकाबला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.