Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा स्टेट प्रेसिडेंट एनआर मेहरा ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज, जाने लोगों को क्या दिया संदेश

चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के स्टेट प्रेसिडेंट एनआर मेहरा ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवाई। उन्हाेंने वैक्सीन की पहली डोज 6 से 8 हफ्ते पहले लगवाई थी जिसके बाद आज उन्होंने दूसरी डोज भी लगवाई।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 02:24 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 02:24 PM (IST)
चंडीगढ़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा स्टेट प्रेसिडेंट एनआर मेहरा ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज, जाने लोगों को क्या दिया संदेश
चंडीगढ़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा स्टेट प्रेसिडेंट एनआर मेहरा वैक्सीन लगवाते हुए।

चंडीगढ़, जेएनएन। पूरे देश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से उपर के लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान चल रहा है। इस कड़ी में ही चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के स्टेट प्रेसिडेंट एनआर मेहरा ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवाई। उन्हाेंने वैक्सीन की पहली डोज 6 से 8 हफ्ते पहले लगवाई थी जिसके बाद आज उन्होंने दूसरी डोज भी लगवाई। उन्होंने सेक्टर 38 वेस्ट में दूसरी डोज लगवाई। इस दौरान उन्हाेंने लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि उन्होंने दोनों डोज लगवा ली है और उन्हें कोई भी साइडइफेक्ट नहीं हुआ है। कोरोना माहामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है।

loksabha election banner

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो जल्द ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर वैक्सीन लगवा कर, कोरोना से चल रही जंग में अपना योगदान दे। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि जो लोग वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने में असमर्थ है, वो लोग घबराएं नहीं। बल्कि अपने निकट स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इसके लिए उन्हें अपने साथ केवल आधार कार्ड लेकर जाना होगा। जिसकी मदद से वो वैक्सीनेयान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

मेहरा ने कहा कि देश के साथ पूरी दुनिया इस माहामारी से लड़ रही हैं। ऐसे में लोगों को इस लड़ाई में अपना योगदान देना चाहिए। कोविड-19 नियमों का पालन करें।बाहर तभी निकले जब जरूरी काम हो, चेहरे काे मास्क से ढके, हाथों को साबुन या फिर सेनिटाइजर से धोए, लोगों से शारारिक दूरी बना कर रहें, भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचे और सबसे जरूरी अपना कोेरोना टेस्ट करवा कर बाद में वैक्सरनेशन करवाए।इन सब बातों का पालन करके ही हम कोरोना वायरस पर विजय हासिल कर सकते है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.