Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में 7 को अमित शाह लेंगे एनडीए नेताओं की क्लास

जागरण संवाददाता, मोहाली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 7 जून को चंडीगढ़ आ रहे हैं। शाह एनडीए

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jun 2018 06:40 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jun 2018 06:40 PM (IST)
चंडीगढ़ में 7 को अमित शाह लेंगे एनडीए नेताओं की क्लास
चंडीगढ़ में 7 को अमित शाह लेंगे एनडीए नेताओं की क्लास

जागरण संवाददाता, मोहाली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 7 जून को चंडीगढ़ आ रहे हैं। शाह एनडीए गठनबंधन के पदाधिकारियों व सदस्यों की क्लास लेंगे। बैठक में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के अलावा कई नेता शामिल होंगे। बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा ने सोमवार को मोहाली में पत्रकारों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। कमल शर्मा मोहाली में केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की ओर से किए गए कार्यो का लेखा-जोखा बताने के लिए पहुचे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से किए गए कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों का आंदोलन सही, हमने भी उनके लिए बहुत कुछ किया

loksabha election banner

शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जो वायदे किए थे, उन सबको पूरा किया जा रहा है। राम मंदिर का मुद्दा हो या फिर 377 का, सभी भाजपा की ओर से हल किए जाएंगे। सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि किसानों का आदोलन मेरे नजरिए से सही है, लेकिन किसानों को ये बात समझनी चाहिए कि जो काम भाजपा की केंद्र सरकार ने उनके लिए किए हैं, वे किसी भी सरकार ने आज तक नहीं किए। ग्रामीण सड़कों की बात हो या फिर खरीफ की फसल का समर्थन मूल्य, सब पर केंद्र ने किसानों के लिए बेहतर करने का प्रयास किया है। जसवंत व शत्रुघ्न का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा

जसवंत सिन्हा व शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से भाजपा पर उठाए सवालों पर शर्मा ने कहा कि क्या एक्शन लेना है, यह केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल तय करेगा। दोनों पार्टी के सीनियर नेता हैं और उन्हे इस बात को समझना चाहिए। पंजाब में लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर शर्मा ने कहा कि इसका फैसला भी बैठक में होगा। चुनाव को किन मुद्दों पर लड़ना है, इसको लेकर 7 जून को होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.