Move to Jagran APP

भाजपा चुनाव प्रभारी आज आएंगे चंडीगढ़, राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर होगा स्वागत, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद प्रचार के लिए शहर आएंगे। नड्डा शहर की हर गली से वाकिफ हैं। वह पहले भी नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए आते रहे हैं। ऐसे में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को सेमीफाइनल मान रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 10:11 AM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 10:11 AM (IST)
भाजपा चुनाव प्रभारी आज आएंगे चंडीगढ़, राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर होगा स्वागत, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े आज 10.30 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। ऐसे में चंडीगढ़ भाजपा नेता खुश हैं कि अब उनकी आवाज ज्यादा अच्छी तरह से हाईकमान में सुनी जाएगी, हालांकि इस समय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में ही रहते हैं। जबकि नगर निगम चुनाव में भाजपा के कई सीनियर नेता चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।

loksabha election banner

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद प्रचार के लिए शहर आएंगे। नड्डा शहर की हर गली से वाकिफ हैं। वह पहले भी नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए आते रहे हैं। ऐसे में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को सेमीफाइनल मान कर चल रही है। इस समय नगर निगम में भाजपा का मेयर और शहर में सांसद भी भाजपा की है।

चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने कहा कि विनोद तावड़े को चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री रामबीर सिंह भट्टी और पार्टी के सभी मंडल और जिला अध्यक्षों सहित अन्य सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े आज 10.30 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनका बतौर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार चंडीगढ़ पहुंचने पर चंडीगढ़ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं कि ओर से स्वागत किया जाएगा और उनको एक काफिले के साथ 11.30 बजे चंडीगढ़ सेक्टर 33 स्थित भाजपा कार्यलय कमलम लाया जाएगा। निगम चुनाव के लिए प्रबारी बनाए गए विनोद तावड़े चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं की गुटबाजी भी खत्म करने का भी प्रयास कर रहे हैं। इसलिए वह कार्यकर्ताओं को भी कह रहे हैं कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव यहां के सभी स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। ऐसे में टिकट में किसी एक की नहीं चलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.