Move to Jagran APP

वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग में ब्रांज जीतने पर चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर बलदेव को भाजपा ने किया सम्मानित

चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर बलदेव कुमार ने हाल ही में वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। 55 साल की उम्र इंस्पेक्टर बलदेव ने कांस्य पदक जीत विभाग और शहर का नाम रोशन किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 10:43 AM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 10:43 AM (IST)
वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग में ब्रांज जीतने पर चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर बलदेव को भाजपा ने किया सम्मानित
इंस्पेक्टर बलदेव कुमार ने युवाओं को खास संदेश दिया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर बलदेव कुमार ने हाल ही में वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। 55 साल की उम्र इंस्पेक्टर बलदेव ने कांस्य पदक जीत विभाग और शहर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर चंडीगढ़ भाजपा ने उन्हें सम्मानित किया है। वीरवार को पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली और मंडल 10 के अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने इंस्पेक्टर बलदेव कुमार को सम्मानित गया। बलदेव कुमार को देवशाली ने पुष्पगुच्छ, शॉल और एक स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।

prime article banner

इस अवसर पर सुभाष कुमार, मुकेश चनालिया, विजय राणा, विकास गुगनानी, पावी गुलाटी, राकेश विज, प्रकाश गोसाईं, सुरभि ठाकुर, रतन सिंह मठारू, सूरज कुमार, वैभव गुप्ता, जसविंदर राणा, गौरव ठाकुर, अजीत सिंह रेहाल डिम्पी, गुरमीत मन्नी,  मुकेश जोशी, भीम, अमित शर्मा, परमजीत सिंह, हरिओम शर्मा, सौरव, विशाल भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

इंस्पेक्टर बलदेव कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्तित्व एक विचार के माध्यम से बनता है। यदि आप अपने विचार पर दृढ़ हैं तो आप इच्छित लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। यदि विचार डगमगा गया तो आप लक्ष्य से विपथ हो जाएंगे। उन्होंने युवाओं को खेलकूद और शारीरिक प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने इंस्पेक्टर बलदेव कुमार का अभिनंदन करते हुए कहा की उन्होंने निरंतर परिश्रम और लक्ष्य पर एकाग्र रहकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में युवा उन्हें देखकर और उनकी उपलब्धियों से प्रेरित होते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से मां भारती को गौरवान्वित किया है।

देवशाली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'फिट इंडिया' मूवमेंट को बलदेव कुमार ने सही मायनों में अपनाया है और सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि सभी शहरवासी बलदेव कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। सतबीर सिंह ठाकुर ने कहा कि कामयाबी के जिस शिखर को इंस्पेक्टर बलदेव कुमार ने हासिल किया है, उससे वे शहर के लाखों युवाओं का रोल मॉडल बन चुके हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी अपने परिश्रम से वे चंडीगढ़वासियों को गौरान्वित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK