Move to Jagran APP

बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले के खिलाफ दिया वर्चुअल धरना

भाजपा ने अब धरने और प्रदर्शन करने का भी नया तरीका अपना लिया है। बुधवार को भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बंगाल में हो रही राजनीतिक हिसा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के विरोध में वर्चुअल तरीके से विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 06:46 AM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 06:46 AM (IST)
बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले के खिलाफ दिया वर्चुअल धरना
बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले के खिलाफ दिया वर्चुअल धरना

जासं, चंडीगढ़ : भाजपा ने अब धरने और प्रदर्शन करने का भी नया तरीका अपना लिया है। बुधवार को भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बंगाल में हो रही राजनीतिक हिसा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के विरोध में वर्चुअल तरीके से विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। इससे शारीरिक दूरी का नियम भी नहीं टूटा।

loksabha election banner

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस विरोध धरने में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। जबकि राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर, रामवीर भट्टी, मेयर रविकांत शर्मा, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व अनेकों भाजपा कार्यकर्ता वर्चुअल रूप से इस धरने में शामिल रहे। धरने में सभी वक्ताओं ने पश्चिमी बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे हमले की घोर निदा की तथा प्रदेश सरकार द्वारा इन्हें रोकने में असफल रहने पर अफसोस जाहिर किया व ममता बनर्जी से इन दंगों को तुरंत रोकने की मांग की। इन वक्ताओं का यह भी कहना था कि अगर ममता बनर्जी इस राजनीतिक हिसा को रोक नही पा रही तो केंद्रीय नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ताओं को आदेश दे। भाजपा कार्यकर्ता स्वयं इन हमलों को रोकने में सक्षम है लेकिन पार्टी नेतृत्व के आदेशों के बिना ऐसा करना नहीं चाहते ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सूद ने बताया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के 24 घंटों के अंदर भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई । कई गंभीर रूप से घायल हैं और कई कार्यकर्ताओं के घर व दुकानें जला दी गई है । ये सब घटनाएं तृणमूल कांग्रेस व दीदी ममता बनर्जी के इशारे पर हो रही है। हिसा का तांडव इतना विकराल है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में भय बना हुआ है तथा कई कार्यकर्ता पलायन करने तक को मजबूर किये जा रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं । उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव को धन्यवाद दिया जो इस संकट की घड़ी में तुरंत बंगाल पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हुए और उनका मनोबल बढ़ाया। अरुण सूद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है जो जनता के जनादेश का अपमान है । जबकि ममता बनर्जी को जनादेश का सम्मान करना चाहिए। उन्हें पूरे बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में सब की सुरक्षा की जिम्मेवारी लेनी चाहिए। जबकि इसके विपरीत उन्होंने चुनाव में उन को टक्कर देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करवा कर अपनी ओछी मानसिकता का प्रदर्शन किया है । उनकी यह हरकत लोकतंत्र पर खतरा है।

देश में लोकतंत्र कायम रहना चाहिए इसीलिए भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा लोकतंत्र का सम्मान किया है तथा जब जब लोकतंत्र पर खतरा आया आएगा भाजपा कार्यकर्ता इसी प्रकार लोकतांत्रिक ढंग से अपना विरोध दर्ज करवाते रहेंगे । उन्होंने चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं से भी संयम बरतने वह लोकतांत्रिक ढंग से विरोध दर्ज करवाने की बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.