Move to Jagran APP

BJP की नई टीम का गठन शुरू, नौ मंडलों के नए अध्यक्ष चुने गए Chandigarh News

संजय टंडन का भाजपा अध्यक्ष पद से हटना तय है। पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी मंथन शुरू कर दिया है। इस साल के अंत तक भाजप के नए प्रदेश अध्यक्ष को चुन लिया जाएगा।

By Vikas KumarEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 11:54 AM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 09:47 AM (IST)
BJP की नई टीम का गठन शुरू, नौ मंडलों के नए अध्यक्ष चुने गए Chandigarh News
BJP की नई टीम का गठन शुरू, नौ मंडलों के नए अध्यक्ष चुने गए Chandigarh News

चंडीगढ़ [राजेश ढल्ल]। चंडीगढ़ भाजपा की नई टीम का गठन शुरू हो गया है। समितियों के बाद भाजपा ने नए मंडल अध्यक्षों का चुनाव करना शुरू कर दिया है। 34 में से नौ मंडल अध्यक्षाें को चुन लिया गया है। यह सभी भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष संजय टंडन गुट के ही चुने गए हैं। प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रेम कौशिक का कहना है कि इस माह के अंत तक सभी मंडल अध्यक्षों को चुन लिया जाएगा। जबकि नवंबर माह के पहले सप्ताह में जिला अध्यक्षों का चुनाव करवाया जाएगा। मालूम हो कि प्रदेश अध्यक्ष का भी चुनाव होना है। संजय टंडन का भाजपा अध्यक्ष पद से हटना तय है। पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी मंथन शुरू कर दिया है। इस साल के अंत तक भाजप के नए प्रदेश अध्यक्ष को चुन लिया जाएगा।  

यह बने हैं नए मंडल अध्यक्ष
मंडल नंबर-5 का विरेंद्र टमटा
मंडल नंबर-5 ए का अध्यक्ष सुखविंदर सिंह
मंडल नंबर-7 का राहुल द्धवेदी
मंडल नंबर-10 का दुर्योधन राणा
मंडल नंबर-11 का नारायाण सिंह
मंडल नंबर-13 का रमेश कौल
मंडल नंबर-14 का अरविंदर पाल सिंह गुजराल
मंडल नंबर-15 का तेजेंद्र सिंह
मंडल नंबर- 23 का बजिंदर सूद

loksabha election banner

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.