Move to Jagran APP

राफेल घोटाले के दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन; पुलिस से धक्का-मुक्की, रामवीर भट्टी हुए घायल

राफेल घाेटाले का दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने सेक्टर-34 में जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

By Sat PaulEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 02:00 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 02:00 PM (IST)
राफेल घोटाले के दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन; पुलिस से धक्का-मुक्की, रामवीर भट्टी हुए घायल
राफेल घोटाले के दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन; पुलिस से धक्का-मुक्की, रामवीर भट्टी हुए घायल

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। राफेल घाेटाले का दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने सेक्टर-34 में जमकर हंगामा किया। भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने के पास बेरिगेड्स लगाकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। जिस पर पुलिस को पानी की बौछार छोड़ने पर मजबूर किया गया।

loksabha election banner

इस बौछारों में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी संभल नहीं पाए और वह सड़क पर गिर गए।भट्टी को गंभीर चोटे आई है। उन्हें सेक्टर-32 के अस्पताल में भरती करवाया गया है।प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई है।भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने सभी कार्यकर्ताओं को अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। जहां पर अस्पताल के बाहर कार्यकर्ताआें का तांता लगा हुआ है।

एंबुलेंस की व्यवस्था क्यों नहीं की: कैंथ

भाजपा पार्षद सतीश कैंथ का कहना है कि उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी के घायल होने पर उन्हें निजी गाड़ी में अस्पताल ले जाया गया। जबकि पुलिस को वहां पर एंबुलेंस की व्यवस्था करनी चाहिए थी।पुलिस को जब यह संभावना थी कि हंगामा हो सकता है तो उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था क्यों नहीं की।

भाजपा कर रही प्रदर्शन की प्रैक्टिस: छाबड़ा

कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि भाजपा पार्टी अभी से प्रदर्शन की प्रैक्टिस कर रही है क्योंकि उन्हें पता है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद वह सता में नहीं आने वाले है। इसलिए वह अभी से प्रदर्शनों में जुट गई है।

कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

वहीं सेक्टर-35 कांग्रेस भवन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां पर भी पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका।पिछले चार साल में भाजपा ने पहली बार कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.