Move to Jagran APP

चंडीगढ़ कांग्रेस पार्षद के गायब होने का आरोप लगा फंसी भाजपा, कांग्रेस ने बनाया सांसद के गुम होने का मुद्दा

चंडीगढ़ भाजपा ने कांग्रेस पार्षद पर आरोप लगाया है कि वह अपने वार्ड से गायब रहते हैं। लेकिन भाजपा का यह दांव उल्टा साबित हो गया। दरअसल इसके बाद कांग्रेस ने शहर की भाजपा सांसद किरण खेर के गुम होने का मुद्दा बना लिया है।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 09:55 AM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 09:55 AM (IST)
चंडीगढ़ कांग्रेस पार्षद के गायब होने का आरोप लगा फंसी भाजपा, कांग्रेस ने बनाया सांसद के गुम होने का मुद्दा
चंडीगढ़ की भाजपा सांसद किरण खेर की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के पार्षद सतीश कैंथ के अपने वार्ड से गायब होने का आरोप लगाकर भाजपा खुद फंस गई है। क्योंकि रविवार को भाजपा के नेताओं ने सेक्टर-56 में यहां के वार्ड पार्षद सतीश कैंथ के गायब होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन इसके बाद कांग्रेस ने शहर की भाजपा सांसद किरण खेर के डेढ़ साल के गायब होने का मामला उठा लिया। अब यह मुद्दा राजनीतिक बनता जा रहा है क्योंकि कोरोना काल से ही किसी ने भी सांसद को शहर में नहीं देखा।

loksabha election banner

लॉकडाउन से सांसद किरण खेर किसी को नहीं दिखी है। यहां तक कि सांसद ने भाजपा के किसी कार्यक्रम में भी शिरकत नहीं की। पिछले साल भी जब कांग्रेस के नेताओं ने सांसद के गायब होने का आरोप लगाया तो सांसद किरण खेर ने अपने चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी पर होने का वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस नेताओं को जवाब दिया, लेकिन अब तीन माह से सांसद किरण खेर मुबंई है। वह जनवरी में होने वाले मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में मतदान करने भी नहीं आई। अब कांग्रेस ने सांसद के गायब होने के मामले में पूरे शहर में अभियान चलाने का मन बना लिया है।

कांग्रेस के प्रवक्ता हरमेल केसरी का आरोप है कि सांसद किरण खेर अपने ही भाजपा नेताओं  के संपर्क में नहीं है। केसरी ने कहा कि शहरवासी किरण खेर को सांसद बनाकर पछता रहे हैं। किरण खेर  पिछले डेढ़ साल से कोविड का बहाना बनाकर गायब है। किरण खेर के गुमशुदगी के पोस्टर पूरे शहर में लग रहे हैं और लोग सांसद से इस्तीफा मांग रहे हैं। भाजपा को कांग्रेस पार्षद का नहीं अपनी सांसद के घर का घेराव कर पूछना चाहिए वह कहां गायब हैं। नहीं तो कांग्रेस उनको ढूंढने दिल्ली और मुबंई जाएगी। उधर भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि सांसद का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है और सतीश कैंथ घटिया राजनीति कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चे का ऐलान, जो किसान नेता चुनाव लड़ना चाहता है आंदोलन छोड़ दे

कांग्रेस ने सांसद के खिलाफ किया प्रदर्शन

धनास की पुनर्वास कालोनी में कांग्रेस ने मंगलवार को सांसद किरण खेर के पोस्टर पकड़र उनके खिलाफ प्रदर्शनप किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद शहर से लापता हो गई हैं। जिला उपाध्यक्ष सियाराम पटेल और धीरज गुप्ता ने कहा कि सांसद पिछले डेढ़ साल से गायब है। सांसद ने लोकसभा चुनाव के दौरान बहला फुसला कर लोगों से वोट ले ली लेकिन अब मैडम कभी लोगों की सुध लेने के लिए नहीं आई। जबकि इस समय शहर की सड़कों की खस्ता हालत है। पीने के लिए पानी की किल्लत है। यहां के चार मंजिल के फ्लैट्स में पानी के लो प्रेशर की दिक्कत शुरू हो गई है। इस मौके पर कमलेश, मंजूर खान, दीपक, जितेंद्र कुमार चौहान, जसविंदर, जस्सी और संजीव कुमार भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से होंगे यह खास बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

यह भी पढ़ें: Chandigarh Nagar Nigam Vacancy: चंडीगढ़ नगर निगम में नौकरी का सुनहरा अवसर, 172 पदों पर निकली भर्ती; यहां लें पूरी जानकारी

 

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.