Move to Jagran APP

BCCI Mens U-25 Tournament: चंडीगढ़ का आज बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई से मुकाबला

चंडीगढ़ ने त्रिपुरा पर 134 रनों की शानदार जीत हासिल की थी। चंडीगढ़ ने त्रिपुरा को 356 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया था पीछा। इस जीत के साथ चंडीगढ़ ने अंक तालिका में बेहतर नेट रन रेट के साथ चार अंक अर्जित कर लिए हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 10:15 AM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 10:15 AM (IST)
BCCI Mens U-25 Tournament: चंडीगढ़ का आज बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई से मुकाबला
त्रिपुरा के खिलाफ चंडीगढ़ टीम ने 355 रन बनाए थे।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। बीसीसीआइ मेंस अंडर-25 टूर्नामेंट में आज चंडीगढ़ टीम का मुकाबला मुंबई के साथ है। दोनों टीमों के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। चंडीगढ़ ने पिछले मैच में त्रिपुरा को शिकस्त दी थी, जिससे खिलाड़ी खासे उत्साहित हैं। चंडीगढ़ ने त्रिपुरा पर 134 रनों की शानदार जीत हासिल की थी। चंडीगढ़ ने त्रिपुरा को 356 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया था पीछा। इस जीत के साथ चंडीगढ़ ने अंक तालिका में बेहतर नेट रन रेट के साथ चार अंक अर्जित कर लिए हैं। टीम आज तीसरा मुकाबला मुंबई के साथ है।

loksabha election banner

त्रिपुरा के साथ खेले गए मुकाबले में त्रिपुरा ने टास जीतकर चंडीगढ़ को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। चंडीगढ़ के बल्लेबाज जगमीत सिंह और मोहम्मद अर्सलन खान ने टीम को उम्दा शुरुआत दी और 14वें ओवर्स तक 76 रन बनाए। संकर पाॅल ने जगमीत सिंह (33) को आउट कर चंडीगढ़ को पहला झटका दिया। अर्सलन खान का साथ देने कप्तान तरनप्रीत सिंह उतरे । दोनों ने 104 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। पारी के 33वें ओवर में 180 के टीम स्कोर पर अर्सलन खान, इन्द्रजीत देबनाथ का शिकार हुए। खान ने 83 गेंदों पर 75 रन जुटाए जिसमें उन्होंनें सात चौके और एक छक्का जड़ा। तरनप्रीत ने भी कप्तानी पारी खेली और पारी के 40वें ओवर में 64 रन बनाकर आउट हुए। इस समय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 233 रन था। इसके बाद अमृत लाल लुबाना और युवराज चौधरी की जोड़ी ने रनों की रफ्तार तेज की और 300 रनों का आंकड़ा छूने की कवायद शुरु कर दी। दोनों ने मिलकर 35 रन बनाए जिस दौरान अमृत लुबाना नौ चौकों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर पर डटे युवराज चौधरी ने भी नाबाद रमन बिशनोई के साथ एक अन्य ताबड़तोड़ 37 रनों की साझेदारी रची। 48वें ओवर में युवराज 39 रन बनाकर आउट हुए जिसमें उनके शानदार तीन छक्के शामिल थे।

नाबाद बल्लेबाज रमन ने 16 गेंदों पर 48 रन जबकि भागमेंदर लादेर नाबाद 14 रन की बदौलत चंडीगढ़ ने निधार्रित 50 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 355 रन जुटाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिपुरा की टीम की शुरुआत निराशाजनक रही जब मात्र 11 रनों के टीम स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पैव्हिलियन लौट गए। गेंदबाज युवराज चौधरी ने त्रिपुरा को उबरने नहीं दिया और 70 रनों पर आधी टीम आउट कर दी। टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 221 रन ही जुटा पाई। युवराज (4/48) सबसे सफल गेंदबाज रहे जबकि शिवांग (2/30) ने दो विकेट चटकाए। पी सागू, हर्षित और अमृत लाल लुूबाना को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.