भारत बंद के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत
-प्रदेश अध्यक्ष जाखड़ ने सभी 78 विधायकों व जिला प्रधानों की लगाई ड्यूटी -देश में पेट्रोल पर
-प्रदेश अध्यक्ष जाखड़ ने सभी 78 विधायकों व जिला प्रधानों की लगाई ड्यूटी
-देश में पेट्रोल पर सर्वाधिक वैट वसूलने के मामले में पंजाब तीसरे स्थान पर
---
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध को लेकर 10 सितंबर को बुलाए गए भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। देश में पेट्रोल पर सर्वाधिक वैट वसूलने के मामले में पंजाब तीसरे स्थान पर है। यहां सरकार 35.35 फीसद वैट ले रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने बंद को सफल बनाने के लिए सभी 78 विधायकों की ड्यूटी लगा दी है। हालांकि, कांग्रेस ने पुतला फूंकने व डिप्टी कमिश्नरों को मांग पत्र देने से खुद को अलग रखा है। जाखड़ ने कहा कि लोगों में काफी गुस्सा है। उनका बजट बिगड़ गया है। कांग्रेस शांतिमय तरीके से पंजाब बंद करवाएगी। हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं, कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने पेट्रोलियम पदार्थो को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है। राज्यों में वैट की वसूली
राज्य पेट्रोल डीजल
पंजाब 35.35 16.88
हरियाणा 26.85 17.22
दिल्ली 27.00 17.27
हिमाचल 24.36 14.34
चंडीगढ़ 19.76 11.42
(महाराष्ट्र में पेट्रोल पर सर्वाधिक 38 फीसद, कर्नाटक में 36 फीसद टैक्स वसूला जाता है।)