बलजिंदर शेरगिल की पुस्तक 'आखिर कदो तक' लांच, इंसान की निजी जिंदगी से जुड़ी है किताब
आज इंसान इंसानियत को छोड़ कर दिखावे की तरफ बड़ रहा है। एक इंसान सड़क पर तड़फ रहा होता है तो दूसरी तरफ उसकी जान बचाने के बाजए फोटो खींचने और वीडियो बनाने पर जोर दिया होता है।
चंडीगढ़, जेएनएन। बलजिंदर कौर शेरगिल द्वारा लिखित पंजाबी पुस्तक आखिर कदों तक का विमोचन किया गया। कहानी, निबंध और कविताओं की पुस्तक का विमोचन पंजाबी लेखक सभा की तरफ से सेक्टर 21 स्थित भाई संतोख सिंह हाल मे किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब विश्विद्यालय की पूर्व कॉउंसिल प्रेजिडेंट कनुप्रिया, प्रभजोत सहित विभन्न गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पुस्तक के बारे में बलजिंदर कौर ने बताया कि पुस्तक मे सचाई को अपने शब्दों मे पेश किया गया है। आज इंसान इंसानियत को छोड़ कर दिखावे की तरफ बड़ रहा है। एक इंसान सड़क पर तड़फ रहा होता है तो दूसरी तरफ उसकी जान बचाने के बाजए फोटो खींचने और वीडियो बनाने पर जोर दिया होता है। आज हम आधुनिकता मे इतने व्यस्त है कि दूसरे के बारे मे सोचते तक नहीं हैं। इसके अलावा बहुत चीज़ें हैं जो कि हम देखते हैं लेकिन उन पर कोई धयान नही दे पा रहे।
लोगों से जुड़ी घटनाओं को शब्दों में पिरोया
पुस्तक पर बोलते हुए प्रभजोत ने कहा कि आम लोगों से जुड़ी घटनाओं को शब्दों मे पिरोया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक हर इंसान के निजी जीवन से जुड़ी हुई है। एेसे किताबें हर इंसान के लिए कुछ न कुछ सीख देती हैं। बेटियों को आगे लाने की जरूरत
पंजाब विश्वविद्यालय की पूर्व कॉउंसिल प्रधान कनुप्रिया ने कहा कि बेटियों को आगे लाने की जरूरत है जिसके लिए बलजिंदर कौर शेरगिल ने बेहतर प्रयास किया है। बेटियों के आगे आने और उनको सुरक्षित माहौल देने के लिए समाज की बहुत ज्यादा जरुरी है।
यह भी पढ़ें : भारत की बेटी ने अमेरिका में दिखाया कमाल, 150 देशों की प्रतिभाओं को पछाड़ मिशीगन यूनिवर्सिटी में बनी वैैज्ञानिक
यह भी पढ़ें : हरियाणा में शिक्षकों का इंतजार खत्म, दीपावली से पहले होगा आनलाइन स्थानांतरण
यह भी पढ़ें : पांच मिनट में हो जाएगी प्रदूषित पानी की जांच, IIT रोपड़ के छात्र हरउपजीत ने बनाया विशेष चिप
यह भी पढ़ें : हरियाणा में ग्रुप सी के कांट्रेक्ट कर्मचारियों को निकालने पर रोक, मुख्यालय स्तर पर होंगे एडजस्ट
यह भी पढ़ें : पंजाब में पराली की आग में घुसी स्कूटी, जिंदा जली महिला, पहले भी हो चुके हैं हादसे
यह भी पढ़ें : भारत के विरोध के बाद पाकिस्तान ने किया श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा मामले की अधिसूचना में संशोधन