Move to Jagran APP

Olympic Day पर हॉकी चंडीगढ़ की खास पहल: बलबीर सीनियर और यशपाल वोहरा टीमों के बीच होगा मुकाबला

सिटी ब्यूटीफुल में कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के मामले लगातार कम हो रहे हैं। इसके चलते अब खेल गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में हॉकी चंडीगढ़ (Hockey Chandigarh) ने इस बार ओलंपिक डे (23 जून) (Olympic Day) को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर ली है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 07:59 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 07:59 AM (IST)
Olympic Day पर हॉकी चंडीगढ़ की खास पहल: बलबीर सीनियर और यशपाल वोहरा टीमों के बीच होगा मुकाबला
चंडीगढ़ के पूर्व हॉकि प्लेयर बलबीर सिंह सीनियर और यशपाल वोहरा। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, [विकाश शर्मा]। सिटी ब्यूटीफुल में कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के मामले लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे में अब शहर में पाबंदियां भी धीरे-धीरे हटाई जा रही हैं। इसके चलते अब खेल गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में हॉकी चंडीगढ़ (Hockey Chandigarh) ने इस बार ओलंपिक डे (23 जून) (Olympic Day) को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर ली है।

loksabha election banner

इसके लिए हॉकी चंडीगढ़ दो तरह के इवेंट करवाने जा रहा है। इस खास दिन पर हॉकी का एक फ्रैंडली मैच आयोजित होगा। इसके अलावा शहर के हॉकी खिलाड़ियों के बीच में एक ऑनलाइन स्किल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में बेहतर स्किल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद इनाम (Cash Price) दिया जाएगा।

बलबीर सिंह सीनियर और यशपाल वोहरा को दी जाएगी श्रद्धांजलि

हॉकी चंडीगढ़ इसके अलावा पूर्व ओलंपियन व तीन बार ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता टीम के सदस्य रहे स्वर्गीय पद्मश्री बलबीर सिंह व पूर्व हॉकी खिलाड़ी यशपाल वोहरा को भी खास तरह से श्रद्धांजलि देने जा रहा है। दरअसल हॉकी चंडीगढ़ की तरफ से आयोजित किए जाने वाले फ्रैंडली मैच में इन दिनों दिग्गज खिलाड़ियों के नाम की टीमों के बीच में मुकाबला होगा। बता दें कि पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर हमेशा ओलंपिक डे पर इस कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहते थे,लेकिन पिछले साल 25 मई को उनका देहांत हो गया था। वहीं पूर्व हॉकी खिलाड़ी व ओलंपिक- 1956 की हॉकी टीम के संभावित खिलाड़ियों में शामिल यशपाल वोहरा का देहांत इसी साल पहली मई को हुआ था।  

तीन कैटेगरी में होगी ऑनलाइन होगी प्रतियोगिता

इसके अलावा ऑन स्किल प्रतियोगिता  का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तीन कैटेगरी में प्रतियोगिता आयोजित होगी। ग्रास रूट प्रतियोगिता  (लड़के- लड़कियां) जिसमें सभी आय़ुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। सब जूनियर कैटेगरी (लड़के- लड़कियां)में सिर्फ हॉकी चंडीगढ़ से मान्यता प्राप्त खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। वहीं तीसरी कैटेगरी में जूनियर खिलाड़ी (लड़के- लड़कियां) हिस्सा ले सकते हैं। इस कैटेगरी में भी हॉकी चंडीगढ़ से मान्यता प्राप्त खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता के तहत खिलाड़ियों  को पूरी किट के साथ अपना एक से डेढ़ मिनट का वीडियो भेजना होगा। पहले स्थान पर रहने वाले विजेता खिलाड़ी को 5100 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 3100 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी 2100 रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। जो भी खिलाड़ी इन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने चाहते हुए उन्हें एक फार्मभर अपने बाबत हॉकी चंडीगढ़ को जानकारी देनी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.