Move to Jagran APP

Chandigarh: देश की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने की 14 साल की टेबल टेनिस खिलाड़ी सुहाना सैनी की तारीफ

देश की बैटमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने 14 साल की सुहाना सैनी की तारीफ की है। सुहाना सैनी टेनिस खिलाड़ी हैं। सुहाना सैनी पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बीते दिनों हुए सीनियर नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट के समापन समारोह में पहुंची थी।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 12:34 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 12:34 PM (IST)
Chandigarh: देश की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने की 14 साल की टेबल टेनिस खिलाड़ी सुहाना सैनी की तारीफ
पंचकूला में हुए सीनियर नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पहुंची सुहाना सैनी से बात करते हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत।

चंडीगढ़ [विकास शर्मा]। सुहाना सैनी अंडर -15 आयुवर्ग में भारत की नंबर वन टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनकी वर्ल्ड रैंकिंग 22वीं हैं। सुहाना 50 से ज्यादा राष्ट्रीय  एवं अंतरराष्ट्रीय  प्रतियोगिताओं  में  मेडल  जीत  चुकी  हैं, जिनमें  अनेक  आइटीटीएफ (इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन) टूर्नामेंट एवं साउथ एशिया जूनियर और 2018 में कैडेट टेबल टेनिस चैंपियन शामिल हैं। सुहाना ने अपनी उपलब्धियों से हर किसी को गौरवान्वित करते हैं।

loksabha election banner

14 साल की सुहाना  सैनी आज (शनिवार) नेटवर्क -18 के यंग जीनियस शो में रात आठ बजे दिखाई देंगी। इस  शो  में  वो भारत  की  बैडमिंटन  स्टार ओलंपिक  पदक  विजेता अर्जुन  अवॉर्डी, राजीव  गांधी खेल रत्न  से सम्मानित पद्मश्री एवं पद्मभूष पुरस्कार विजेता पीवी सिंधू से बातचीत करेंगी।

पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बीते दिनों हुए सीनियर नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट के समापन समारोह में पहुंची सुहाना सैनी ने शो  के बारे में बताया कि वह शो में पीवी  सिंधू से बातचीत करेंगी।  पीवी  सिंधू  उन्हें बताएंगी  कि  वो  कैसे  सफलता  हासिल  करते  हुए  वह वर्ल्ड  चैंपियन  बनीं।  पीवी  सिंधू  ने  सुहाना की  तारीफ  की  है और  आशा  जताई  कि  यह  यंग  जीनियस  भारत  के  लिए  और  ज्यादा  मेडल लेकर आएगी।

पीवी सिंधू ने कहा जब मैंने बैडमिंटन खेलना शुरू किया तब मेरा उद्देश्य विश्व चैंपियन  बनना  नहीं  था।  मैं  एक  एक  करके  और  एक  एक  साल  आगे  बढ़ना  चाहती थी। जीत और हार बाद की बात है लेकिन सबसे पहले हमें खुद में भरोसा करना होता है। मैंने यही किया और मैं चाहती हूँ कि आगे भी मैं ऐसा ही करती रहूँ। मेरी इच्छा है कि तुम (सुहाना) भी यही करती रहो। मैंने तुम्हारे बारे में बहुत सुना है और मुझे उम्मीद है कि तुम देश के लिए और ज्यादा मैडल लेकर आओगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.