अतुल की कप्तानी में 20वीं एशियन हैंडबाल चैंपियनशिप खेलेगी टीम इंडिया
20वीं एशियन हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए शहर के हैंडबाल खिलाड़ी अतुल कुमार को भारतीय सीनियर हैंडबाल टीम का कप्तान बनाया गया है।
जागरण संवादाता, चंडीगढ़ :
20वीं एशियन हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए शहर के हैंडबाल खिलाड़ी अतुल कुमार को भारतीय सीनियर हैंडबाल टीम का कप्तान बनाया गया है। एशियन चैंपियनशिप का आयोजन साउदी अरब में 18 से 31 जनवरी तक किया जाना है। इसमें हिस्सा लेने के लिए भारतीय हैंडबाल टीम आज साउदी अरब के लिए रवाना हो गई। चैंपियनशिप में भारत सहित अन्य देशों की 18 हैंडबाल टीमें खिताब जीतने के लिए खेलेंगी। भारतीय टीम में अतुल कुमार के साथ तीन और खिलाड़ी मितुल, अभिषेक, अर्जुन भी भारतीय टीम में शामिल है। यह चारों सेक्टर-8 स्थित डीएवी हैंडबाल सेंटर के ट्रेनी हैं। शहर के चारों खिलाडिय़ों को चंडीगढ़ हैंडबाल एसोसिएशन के प्रधान राहुल तलवार और कोच रविदर सिंह लाडी और डॉ. सुनील कुमार ने शुभकामनाएं दी।
भारतीय कप्तान अतुल कुमार ने बताया कि एशियन हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से एक मजबूत टीम चुनी गई है। पहले ट्रायल उसके बाद कैंप में टीम के खिलाडि़यों ने कड़ी मेहनत की है। एशियन चैंपियनशिप में पूरी तैयारी के साथ टीम इंडिया उतरेगी। इन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में भारत को कतर, बेहरीन, कोरिया, साउदी अरब की टीमों से कड़ी टक्कर मिलने वाली हैं। अतुल इससे पहले भी इंडिया के लिए खेल चुके हैं। -थर्ड साउथ एशियन मैंस हैंडबाल चैंपियनशिप - 2014 में गोल्ड मेडल जीता।
-17वीं एशियन गेम्स साउथ कोरिया में 2014 में भाग लिया।
-12वीं साउथ एशियन गेम्स - 2016 इंडिया में गोल्ड मेडल जीता।
-20वीं एशियन मैंस क्लब लीग हैंडबाल चैंपियनशिप -2017 हैदराबाद में हिस्सा लिया।
-18वीं एशियन मैंस हैंडबाल चैंपियनशिप - 2018 साउथ कोरिया।
-18वीं एशियन गेम्स -2018 इंडोनेशिया में हिस्सा लिया।