मकान किराए पर लेने के विवाद में एक साथी ने दूसरे साथी को मारी गोली
ामदरबार फेज-2 में वीरवार शाम एक मकान को किराए पर लेने की बात के विवाद में एक साथी ने अपने दूसरे साथी के गले पर गोली मार दी।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : रामदरबार फेज-2 में वीरवार शाम एक मकान को किराए पर लेने की बात के विवाद में एक साथी ने अपने दूसरे साथी के गले पर गोली मार दी। वर्तमान समय में दोनों युवक एक ही मकान में किराए पर रहते है। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसएसपी नीलाबरी विजय, डीएसपी हरजीत कौर और सेक्टर-31 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गंभीर घायल युवक 29 वर्षीय बंटी को जीएमसीएच-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, फरार आरोपित की गिरफ्तारी में पुलिस छापामारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की प्राथमिक जाच में सामने आया कि घायल बंटी उसकी पत्नी और आरोपित एक साथ ही मकान में किराए पर रहते थे। कुछ दिन पहले बंटी पत्नी को गाव से लेकर आया था जिसकी वजह से बंटी आरोपित साथी को कमरा छोड़ने के लिए कहने लगा था। इसी गुस्से में जब बंटी पत्नी के साथ फैक्टरी से लौट रहा था तो आरोपित ने उसे गोली मार दी।
देर रात खबर लिखे जाने तक घायल युवक की हालत नाजूक बनी हुई थी। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी करने में जुटी है। हालाकि यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली चलाते समय आरोपित अकेला था या उसके साथ और कोई मौजूद था। पत्नी को साथ रखने से परेशान था साथी
बंटी अपनी पत्नी को कुछ दिन पहले ही गाव से लेकर आया था। उसी मकान में आरोपित भी रह रहा था। पत्नी को साथ रखने पर उसने कई बार आपत्ति भी जताई लेकनि बंटी माना नहीं जिसके चलते अक्सर विवाद रहने लगा। इसी गुस्से में जब बंटी पत्नी के साथ फैक्टरी से लौट रहा था तो आरोपित ने उसे गोली मार दी।