चंडीगढ़ में राजीनामा करवाने के बहाने युवक को बुलाया, लाठी-डंडे से हमला कर किया घायल
चंडीगढ़ में राजीनामा करवाने के बहाने बुलाकर एक व्यक्ति पर पांच लोगों ने लाठी-डंडे से हमलाकर दिया। घायल हालत में युवक को पुलिस ने जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में राजीनामा करवाने के बहाने बुलाकर एक व्यक्ति पर पांच लोगों ने लाठी-डंडे से हमलाकर दिया और घायल कर दिया। वारदात की सूचना पाकर सेक्टर-35 में पहुंची पुलिस ने घायल युवक मोहाली के फेज-6 निवासी मुकेश्वर सिंह को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। वहीं, घायल के बयान के आधार पर आरोपित आदिल नागपाल, शुभम, मेहराब कोहली, चिराग नरूला और आरव निजवां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
मोहाली फेस छह निवासी मुकेश्वर सिंह ने बताया कि आदिल नागपाल के साथ उसकी मामूली बात पर बहस हुई थी। इसी खुन्नस में आदिल उसके साथ रंजिश रखकर चल रहा था। मंगलवार को उसके दोस्त मेहराब कोहली ने काल कर कहा कि तुम दोनों के बीच सुलह करवा देते है। दोनों पक्षों के बातचीत के बाद सेक्टर-35 में मिलने का समय तय किया गया। वहां पर आदिल अपने दोस्त मेहराब कोहली, शुभम, आरव निजवां और चिराग नरूला से साथ पहुंचा था। सभी लोगों ने लाठी-डंडे ले रखा था। दोनों पक्ष के बीच बातचीत शुरू होने से पहले ही आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया।
आरोपितों की तलाश जारी, घर से सभी फरार
पुलिस के अनुसार आरोपितों की तलाश की जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित घर से फरार हो चुके हैं। वारदात के बाद घर पर आए ही नहीं है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें