Move to Jagran APP

मोहाली पूर्व मेयर के दफ्तर पर हमला, कुलवंत सिंह बोले- हमले की पीछे अकाली और कांग्रेस की बौखलाहट

रविवार दोपहर के समय कुछ अज्ञात लोगों ने मोहाली के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह के दफ्तर पर हमला कर दिया। वारदात की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे कांग्रेस और अकाली हैं।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 05:49 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 05:49 PM (IST)
मोहाली पूर्व मेयर के दफ्तर पर हमला, कुलवंत सिंह बोले- हमले की पीछे अकाली और कांग्रेस की बौखलाहट
मोहाली के पूर्व मेयर के सेक्टर-79 स्थित दफ्तर पर हमला करने वाले आरोपित सीसीटीवी में कैद।

मोहाली [रोहित कुमार]। मोहाली के सेक्टर-79 स्थित आजाद ग्रुप के प्रधान व पूर्व मेयर कुलवंत सिंह के कार्यालय पर रविवार दोपहर अज्ञात व्यक्यितों ने हमला कर दिया। पूर्व मेयर कुलवंत ने इसके पीछे अकाली दल व कांग्रेस की बौखलाट बताई है। कुलवंत ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि हमला करने वाले बोले रहे थे कि जय जवान और जय किसान के पोस्टर कार्यालय में क्यों लगाए हैं ? पूर्व मेयर ने कहा कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

loksabha election banner

एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। ध्यान रहे कि कुलवंत को पिछले दिनों शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। कुलवंत सिंह आजाद ग्रुप बनाकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर  रहे हैं।

पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने कहा कि शहर की जनता उनके साथ है इसलिए कांग्रेसी व अकाली ऐसा कर रहे हैं। जिस समय हमला हुआ उस समय कुलवंत सिंह कार्यालय में ही थे और उनके साथ कुछ पूर्व पार्षद भी थे। कुलवंत ने आरोप लगाया कि हमलावरों के पास हथियार भी थे। कुलवंत ने साफ तौर पर इस हमले के लिए सेहत मंत्री के साथ साथ अकाली दल पर निशाना साधा। पूर्व मेयर ने कहा कि ये सब दोनों पार्टियां मिल कर रही है। लेकिन वे भारी मतों के साथ चुनाव जीतेंगे।

हमले के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर घटना की जानकारी देते पूर्व मेयर कुलवंत सिंह।

सेहत मंत्री ने आरोपों को नकारा

सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आरोपों को नकारते हुए पूरे मामले को ड्रामा बताया है। सिद्धू ने कहा कि ये सब पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है। उधर आनंदपुर साहिब से पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने भी पूर्व मेयर की द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया।

पीडीपी अध्यक्ष बोले- कुलवंत सिंह अपना स्टैंड स्पष्ट करें

पंजाब डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के प्रदेशाध्यक्ष गुरक्रिपाल सिंह मान ने कहा कि कुलवंत सिंह के आजाद ग्रुप को अपना राजनीतिक स्टैंड स्पष्ट करने के लिए तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया जाता है। वे मोहाली के लोगों को बताएं कि वह अकाली हैं या फिर कांग्रेसी। पहले कुलवंत सिंह कांग्रेस पार्टी के कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के साथ हाथ मिलाकर मेयर बने और अब शिअद छोड़ चुके लगभग सभी पूर्व पार्षदों के साथ हाथ मिलाकर मेयर बनने के लिए अपना गुट मजबूत करने में जुटे हुए हैं। मान ने कहा कि कुलवंत सिंह का असली मकसद सिर्फ मेयर बनने तक ही सीमित होता है। पंजाब डेमोक्रेटिक पार्टी इस ग्रुप की असलियत के बारे पर्दाफाश करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.