आयुर्वेद में है कोविड-19 का प्रभावी उपचार, बस अपनानी होंगी खानपान की स्वस्थ आदतें
आचार्य मनीष ने बताया कि आयुर्वेद में तुलसी गिलोय के साथ अश्वगंधा इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। इसकाे उचित मात्रा में मिलाकर काढ़ा बनाकर पीने से शरीर को आंतरिक मजबूती मिलती है। इसके अलावा इलायची दालचीनी हल्दी काली मिर्च सौंठ जैसी चीजें भी कारगर हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। आयुर्वेद में कोविड-19 का भी समाधान छिपा है। यह कहना है आयुर्वेदिक चिकित्सक आचार्य मनीष का। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका स्वस्थ खानपान की आदतें हैं। यदि आदतें सही होंगी तो हमारा इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग रहेगा और कोई भी रोग हमारे ऊपर जल्द हमला नहीं कर सकेगा। आयुर्वेद में सैकड़ों जड़ी-बूटियां ऐसी हैं जिनके बारे में अभी तक साइंस खोज नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक पद्धति से उन्होंने कुछ दवाई बनाई थी जो कि निःशुल्क वितरित की गई है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
तुलसी, गिलोय और अश्वगंधा बढ़ाते हैं इम्यूनिटी
आचार्य मनीष ने बताया कि आयुर्वेद में तुलसी, गिलोय के साथ अश्वगंधा इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। इसकाे उचित मात्रा में मिलाकर काढ़ा बनाकर पीने से शरीर को आंतरिक मजबूती मिलती है। इसके अलावा इलायची, दालचीनी, हल्दी, काली मिर्च, सौंठ जैसी चीजें घरेलू उपाय के तौर पर इस्तेमाल की जा सकती हैं। इन सभी में एंटी ऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में है। उन्होंने कहा कि इन सभी चीजों का उचित मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। यह आयुर्वेद द्वारा प्रमाणित किए हुए है। इसके अलावा इनकी कीमतें भी बहुत ही कम है जिसके चलते हर इंसान इन्हें आसानी से खरीदकर इस्तेमाल कर सकता है।
नारियल पानी, स्लाद और जूस है स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
नारियल पानी, स्लाद, जूस और हरी सब्जियों का सेवन भी कोविड-19 से बचाव के लिए कारगर साबित हो सकता है। इन पेय पदार्थ का इस्तेमाल करने से रक्त पूरी तरह से साफ हो जाता है और इंसान कोविड-19 के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी बच सकता है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें