Move to Jagran APP

हिमाचल के आर्मी कैंट में पंजाब के जवान ने दो साथियों की हत्‍या कर जान दी, घटना से हड़कंप

धर्मशाला के सेना क्षेत्र फरसेठगंज कैंट में सेना के 18 सिख रेजीमेंट के पंजाब के एक जवान ने दो साथियों की हत्‍या कर दी। इसके बाद उसने आत्‍महत्‍या कर ली। घटना देर रात दो बजे हुई।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 11:40 AM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 12:46 PM (IST)
हिमाचल के आर्मी कैंट में पंजाब के जवान ने दो साथियों की हत्‍या कर जान दी, घटना से हड़कंप
हिमाचल के आर्मी कैंट में पंजाब के जवान ने दो साथियों की हत्‍या कर जान दी, घटना से हड़कंप

जेएनएन, चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के सेना क्षेत्र फरसेठगंज कैंट में सेना के 18 सिख रेजीमेंट के पंजाब के एक जवान ने अपने दो साथियों की हत्‍या कर दी। इसके बाद उसने आत्‍महत्‍या कर ली। घटना देर रात दो बजे हुई। इस घटना से सनसनी फैल गई। गोली चलाने वाला जवान बरनाला का रहने वाला है। मारे गए सैन्‍यकर्मियों में एक हवलदार और दूसरा नायक था। वे तरनतारन और गुरदासपुर के रहनेवाले थे।

loksabha election banner

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में 18 सिख रेजीमेंट का सिपाही जसबीर सिंह रात को करीब दो ड्यूटी से अपने आवास पर आया। वहां वह हवलदार हरदीप सिंह और नायक कृपाल सिंह के साथ रहता था। जसवीर ड्यूटी से लौट कर आया तो उसने अचानक सो रहे हरदीप और कृपाल पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। उसने दोनाें को गोलियों से भून दिया। दाेनों की मौके पर ही मौत हाे गई।

गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया और अन्‍य जवान उधर दौड़े। वे कुछ समझ पाते उससे पहले की जसबीर ने खुद को भी गोली मार कर जान दे दी। इससे हड़कंप मच गया अौर अफरातफरी मच गई। जसवीर पंजाब के बरनाला का रहनेवाला था। हवलदार हरदीप पंजाब के तरनतारन और नायक कृपाल गुरदासपुर का रहनेवाला था।

यह भी पढ़ें: 20 साल बाद हुआ ब्लेजर की चोरी का केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

जसबीर द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। सेना के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। इधर पंजाब में इन जवानों के घरों पर घटना के बारे में जानकारी पहुंचने के बाद शोक छा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन फरसेठगंज कैंट के लिए रवाना हो गए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.