Move to Jagran APP

कर्मचारियों के लिए दो नई डिस्पेंसरी काे मिली मंजूरी, चंडीगढ़ और पंचकूला में खुलेगी

केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए दो नई डिस्पेंसरी को मंजूरी दी गई है। एक डिस्पेंसरी चंडीगढ़ और दूसरी पंचकूला में तैयार होगी। भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्यपाल जैन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 01:45 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 01:45 PM (IST)
कर्मचारियों के लिए दो नई डिस्पेंसरी काे मिली मंजूरी, चंडीगढ़ और पंचकूला में खुलेगी
कर्मचारियों के लिए दो नई डिस्पेंसरी काे मिली मंजूरी, चंडीगढ़ और पंचकूला में खुलेगी।

चंडीगढ़, जेएनएन। केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए दो नई डिस्पेंसरी को मंजूरी दी गई है। एक डिस्पेंसरी चंडीगढ़ और दूसरी पंचकूला में तैयार होगी। भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्यपाल जैन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया। इन डिस्पेंसरी के लिए चार-चार स्टाफ (एक डॉक्टर, एक नर्स, एक क्लर्क, एक फार्मासिस्ट) के पद मंजूर किए हैं।

loksabha election banner

पेंशनर्स पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में सीजीएचएस की डिस्पेंसरियों की संख्या एक से बढ़ाकर पांच करने की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. हर्षवर्धन के आदेश के बाद अब इनकी संख्या एक से बढ़कर तीन हो गई है तथा इन नई दो डिस्पेंसरियों में चार-चार कर्मचारियों के पद भी स्वीकृत कर दिये गये हैं। इससे केन्द्रीय कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केन्द्रीय सरकार अन्य दो डिस्पेंसरियों को खोलने पर भी जल्द निर्णय लेगी। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन से यह भी आग्रह किया कि वह सेक्टर-41 में पहले से मार्क किया गए एक प्लॉट भी जल्द ही सीजीएचएस अधिकारियों के हवाले करें ताकि वहां पर एक अच्छा सीजीएचएस अस्पताल बन सके।

सत्यपाल जैन ने कहा कि पेंशन का मामला भी केंद्र सराकर के पास पेंडिंग पड़ा है। जल्द ही पेंशन में भी वृद्धि होगी। पंजाब और हरियाणा के मुकाबले चंडीगढ़ में पेंशनर्स काे कम पेंशन मिल रही है। ऐसे में पेंशनर्स की मांग को भी प्रशासन के समक्ष उठाया गया है। शहर में 30 हजार से अधिक पेंशनर्स हैं। इनमें वृद्ध महिलाएं, बेरोजगार युवा, विकलांग और विधवा महिलाओं को पेंशन दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.