Move to Jagran APP

चंडीगढ़ की अंजना राजल ने जीता मिसेज इंडिया इंस्पिरेशन 2021 का खिताब, हिमाचल से है खास नाता

चंडीगढ़ की अंजना राजल ने इंडिया इंस्पिरेशन-2021 का खिताब जीतकर देशभर में शहर का नाम रोशन किया है। दिल्ली में आयोजित मिसेज इंडिया-2021 प्रतियोगिता में अंजना ने यह खिताब अपने नाम किया है। अंजना का हिमाचल प्रदेश से भी खास नाता है।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 02:40 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 02:40 PM (IST)
चंडीगढ़ की अंजना राजल ने जीता मिसेज इंडिया इंस्पिरेशन 2021 का खिताब, हिमाचल से है खास नाता
अंजना राजल को इंडिया इंस्पिरेशन-2021 का क्राउन पहनाते आयोजक।

चंडीगढ़ [सुमेश ठाकुर]। देश की राजधानी दिल्ली में हुए मिसेज इंडिया-2021 प्रतियोगिता में चंडीगढ़ की अंजना राजल ने मिसेज इंडिया इंस्पिरेशन-2021 का खिताब जीतकर शहर का नाम देशभर में रोशन किया है। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में देश में कुल 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के फाइनल में एमटीवी रोडीज साहिबा कौर और एमटीवी स्कूल प्रबंधक नितिन खुराना कलर्स चैनल द्वारा उन्हें क्राउन पहनाकर विजेता घोषित किया गया।

loksabha election banner

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के नादौन की अंजना चंडीगढ़ में एयर होस्टेस बनने आई थीं। एयर होस्टेस का कोर्स करते शहर में ही बिजनेस शुरू कर दिया। इसके बाद मोहाली के नयागांव के रहने वाले इंजीनियर मनीष राजल के साथ 16 वर्ष पहले हुई थी। शादी होने के बाद भी खुद के सपने नहीं छोड़े और गारमेंट्स का बिजनेस करने के साथ-साथ सोशल वर्क भी शुरू कर दिया। इस दौरान शहर में जब भी कभी ग्लैमर से जुड़े इवेंट हुए तो उसमें भागीदार बनीं और कई खिताब भी जीते। 

इंडिया इंस्पिरेशन-2021 का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ अंजना राजल।

मिस नहीं तो मिसेज के लिए की तैयारी

अंजना ने बताया कि इस समय वह प्राइवेट कंपनी के साथ हेल्थ और वेट लूज एक्सपर्ट के तौर पर काम कर रही हैं। शादी के बाद मिस बनने का सपना खत्म हो गया तो मैंने समय के साथ बढ़ना शुरू किया और सात फरवरी को दिल्ली में हुए मिसेज इंडिया 2021 में मिसेज इंडिया इंस्पिरेशन-2021 का खिताब जीतने में कामयाबी मिली। 

समाज सेवा और अपने बिजनेस को बढ़ाना है

मिसेज इंडिया इंस्पिरेशन 2021 का खिताब जीतने के बाद अंजना ने बताया कि जो उसकी ख्वाहिश थी वही पूरी हो गई है। अभी ग्लैमर की दुनिया में जाने का कोई इरादा नहीं है। इस समय अपने बिजनेस और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर शहर की लाडली फाउंडेशन के साथ काम करुंगी।

माता-पिता के विश्वास और सास-ससुर के प्रोत्साहन ने दिलाया मुकाम

अंजना के पिता हंसराज नादौन में फर्नीचर का काम करते हैं जबकि मां कमला देवी घरेलू महिला है। अंजना ने बताया कि आम लोगों ने कई बार माता-पिता को कहा कि बेटी को ज्यादा छूट दी हुई है, जिस पर वह हमेशा कहते कि हमें इस पर विश्वास है। इसी प्रकार से शादी के बाद सास नीलम और ससुर प्रेम राजल का पूरा सहयोग मिला। इसका परिणाम है कि मैं आज मिसेज इंडिया इंस्पिरेशन-2021 का खिताब हासिल कर पाई हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.