Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में न्यूनतम वेतन में आठ फीसद बढ़ोतरी को लेकर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, डीसी रेट की प्रतियां जलाईं

ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के आह्वान पर कर्मचारियों ने डीसी रेट में कम बढ़ाए जाने के विरोध और अन्य मांगों को पूरा न किए जाने पर रोष रैली निकाल कर डीसी रेट की प्रतियां जलाई।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 26 Apr 2021 03:16 PM (IST)Updated: Mon, 26 Apr 2021 03:16 PM (IST)
चंडीगढ़ में न्यूनतम वेतन में आठ फीसद बढ़ोतरी को लेकर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, डीसी रेट की प्रतियां जलाईं
डीसी रेट की प्रतियां जलाते चंडीगढ़ के कर्मचारी (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के आह्वान पर कर्मचारियों ने डीसी रेट में कम बढ़ाए जाने के विरोध और अन्य मांगों को पूरा न किए जाने पर रोष रैली निकाल कर डीसी रेट की प्रतियां जलाई। इस दौरान कर्मचारियों ने चंडीगढ़ प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने मांग की कि डीसी रेट में 8 फीसद और बढ़ोतरी की जाए और अन्य मांगों को पूरा किया जाए।

loksabha election banner

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वीनर अश्वनी कुमार और चेयरमैन  सुरमुख सिंह ने कहा के डीसी मांगों को विरोध में रेट की प्रतियां कर किया जा रहा यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। अब 28 अप्रैल को सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-23 के आगे दोपहर 2.30 बजे प्रदर्शन किया जाएगा।

अश्वनी कुमार ने कहा के डिप्टी कमिश्नर द्वारा 2021-22 के डीसी में बहुत कम बढ़ोतरी की है। 2020-21 का डीसी रेट बढ़ाया ही नहीं है। इतनी महंगाई में सिर्फ 7 फीसद डीसी रेट बढ़ाया गया है ओटसोर्सस वर्कर्स पहले ही बहुत कम वेतन ले रहे हैं। इसलिए डीसी रेट में 8 प्रतिशत और बढ़ोतरी की जाए। ओटसोर्सस वर्कर्स का शोषण रोकने के लिए पॉलिसी बनाई जाए। खाली पदों को जल्द भरा जाए। दिसंबर 1996 के बाद भर्ती हुए डेलीवेज कर्मचारियों को 13.3.15 की बनाई पालिसी में कवर करके रेगुलर किया जाए। मृतक के वारिसों को पंजाब की तर्ज पर नौकरी दी जाए। एमसी कर्मचारियों के रूल में जल्द संशोधन किया जाए। स्कूलों में काम करने वाले चौकीदारों के काम के आठ घंटे फिक्स किए जाएं और डेलीवेज और वर्कचार्ज कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों को अश्वनी कुमार और सुरमुख सिंह के अलावा  राजा राम, कुलदीप सिंह, रवि सिंह, नरिंदर चौधरी, रविंदर बिंदु हुकम चंद, अशोक कुमार, सतविंदर नारद, सुरिंदर कुमार, नरिंदर कुमार, सरवन कुमार, लालजीत, कमल कुमार, जगमोहन सिंह, सुरिंदर सिंह, संजय दुहन, राजिंदर सिंह और महिपाल ने भी संबोधन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.