Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के कॉलेज में हुआ अमृत महोत्सव, स्टूडेंट्स ने पोस्टर से दर्शाया देश की आजादी के लिए दिया बलिदान

गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमेन सेक्टर-26 में देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव कार्यक्रम किया गया। इसमें विभिन्न कॉलेज और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने भाग लेकर पोस्टर के जरिये देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को उकेरा।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 12:46 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 12:46 PM (IST)
चंडीगढ़ के कॉलेज में हुआ अमृत महोत्सव, स्टूडेंट्स ने पोस्टर से दर्शाया देश की आजादी के लिए दिया बलिदान
चंडीगढ़ के कॉलेज में हुआ अमृत महोत्सव।

चंडीगढ़, जेएनएन। देश को आजाद हुए 75 साल पूरे होने वाले हैं। यह आजादी हमें कैसे मिली और इसके लिए देशवासियों ने किस प्रकार का संघर्ष किया। इस सबसे रू-ब-रू कराने के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमेन सेक्टर-26 में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम किया गया। इसमें देश भर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने भाग लिया और देश की आजादी और आजादी को दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को पोस्टर मेकिंग के जरिये अभिव्यक्त किया।

loksabha election banner

प्रतियोगिता का थीम माई आइडिया फॉर फ्रीडम रखा गया था। इसमें 70 के करीब स्टूडेंट्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बनाए गए पोस्टर में स्टूडेंट्स ने देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए संघर्ष को दिखाया गया, ताकि स्टूडेंट्स को आजादी के लिए दिए गए बलिदान और संघर्ष के साथ-साथ इसे बचाकर रखने के बारे में भी जानकारी मिल सके। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ग्रेजुएट कॉलेज अंबाला के साहिल ठाकुर ने पहला, ललित कला विभाग कुरुक्षेत्र के मोहित कश्यप ने दूसरा और श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमेन सेक्टर-26 की मुस्कान कालरा ने तीसरे स्थान हासिल किया।

आजादी की कद्र करना जरूरी

प्रिंसिपल डॉ. जतिंदर कौर ने कहा कि हमें आजादी दिलाने में हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया है। उस संघर्ष में कई लोगों ने खुद के सपने त्यागे तो बहुत से लोगों ने अपनी कीमती जिंदगियां गंवा दी। इसके बाद हम आजादी का जाम पी रहे हैं। देश की आजादी का बचाकर रखना युवाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और उसके प्रति जागरूक करना स्कूल और कॉलेज का फर्ज है। आजादी के अमृत महोत्सव में आज हरियाणा और चंडीगढ़ के स्टूडेंट्स ही जुड़ पाए हैं भविष्य में इस प्रकार के अन्य कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स इससे जुड़ सके।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से होंगे यह खास बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

यह भी पढ़ें: Chandigarh Nagar Nigam Vacancy: चंडीगढ़ नगर निगम में नौकरी का सुनहरा अवसर, 172 पदों पर निकली भर्ती; यहां लें पूरी जानकारी 

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.