दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट तीन दिन के लिए रद Chandigarh News
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली को उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ-463 464 तीन दिन के लिए रद रहेगी।
जेएनएन, चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली को उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ-463, 464 तीन दिन के लिए रद रहेगी। यह फ्लाइट 6 से 9 जुलाई को बंद रहेगी। यह फ्लाइट दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए सुबह 11:45 बजे उड़ान भरती है, वहीं चंडीगढ़ से दिल्ली के यह फ्लाइट 12:45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर एमआर जिंदल ने बताया कि यह फ्लाइट तकनीकी कारणों की वजह से रद की गई है। यात्री इस बाबत ज्यादा जानकारी के लिए एयर इंडिया बुकिंग सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप