Move to Jagran APP

फिर बढा खतरा, राष्ट्रीय औसत से ज्यादा चंडीगढ़ में दर्ज किए जा रहे कोरोना के नए मामले

Chandigarh Coronavirus Update सिटी ब्‍यूटीफुल में कुछ की राहत के बाद फिर काेरेाना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। चंडीगढ़ में ठंड बढ़ने के साथ ही कोरोना के नए मरीजों की संख्‍या बढ़ रही है। यहां राष्‍ट्रीय औसत से अधिक कोरोना मरीज आ रहे हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 11:51 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 11:51 AM (IST)
फिर बढा खतरा, राष्ट्रीय औसत से ज्यादा चंडीगढ़ में दर्ज किए जा रहे कोरोना के नए मामले
चंडीगढ़ में कोरोना मामले फिर बढ़ने लगे हैं। ( फाइल फोटो )

चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। सिटी ब्‍यूटीफुल चंडीगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ठंउ बढ़ने के साथ ही चंडीगढ़ में रोजाना कोरोना के नए मामले बढ़ गए हैं। उसने राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ दिया है। अब तक चंडीगढ़ इस सूची में सबसे नीचे था। यानी चंडीगढ़ में अब तक कोरोना संक्रमण का खतरा पूरे देश में सबसे कम था। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पूूरे देश में 0.5 फीसद की दर से नए कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं। चंडीगढ़ में मौजूदा कोरोना संक्रमण का खतरा 0.7 फीसद दर्ज किया गया है। अक्टूबर में चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण का खतरा 0.3 फीसद दर्ज किया गया था।

loksabha election banner

चंडीगढ़ में 0.7 फीसद की दर से बढ़ रहा कोरोना का खतरा, पंजाब में राष्ट्रीय औसत से कम है संक्रमण की दर

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बेशक पंजाब से कोरोना के जो नए मामले सामने आ रहे हैं, वह सर्वाधिक संक्रमण की सूची में शामिल है। इसके बावजूद पंजाब में कोरोना संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से कम दर्ज की गई है। पंजाब में काेरोना संक्रमण की दर 0.4 फीसद दर्ज की गई है।

चंडीगढ़ से ज्यादा हिमाचल, दिल्ली और हरियाणा में संक्रमण की दर

चंडीगढ़ से ज्यादा हिमाचल, दिल्ली और हरियाणा में कोरोना संक्रमण की दर दर्ज की गई है। रिपाेर्ट के मुताबिक हिमाचल में 2.3 फीसद, दिल्ली में 1.6 फीसद और हरियाणा में 1.3 फीसद कोरोना संक्रमण की दर दर्ज की गई है।

चंडीगढ़ में 10 लाख लोगों पर 1,096 का हो रहा कोरोना टेस्ट

चंडीगढ़ में 10 लाख लोगों पर रोजाना औसत 1,096 लोगों का कोरोना टेस्ट हो रहा है। जबकि देश में 10 लाख लोगों पर रोजाना 770.9 कोरोना टेस्ट हो रहे हैं।

किस राज्य में कोराेना संक्रमण का खतर किस दर से बढ़ रहा

राज्य व यूटी संक्रमण दर (फीसद में)

हिमाचल प्रदेश-        2.3

दिल्ली-                   1.6

हरियाणा-                1.3

चंडीगढ़-                   0.7

उत्तराखंड-                 0.6

जम्मू व कश्मीर-        0.5

पंजाब-                      0.4

यह भी पढ़ें: हार के बाद भी कम न होगा हरियाणा के हैवीवेट पहलवान का वजन, BJP विधायक की तरह करेगी प्रोजेक्‍ट


यह भी पढ़ें: सीएम की बरोदा को लेकर टिप्‍पणी पर दुष्‍यंत चाैटाला बाेले- सब जानते हैं, किसका वोट कहां गया


यह भी पढ़ें: Exclusive: मनोहर ने इशारों में कही बड़ी बात- बरोदा में हारकर भी जीते, जजपा के पूरे वोट मिलते तो जीतते


यह भी पढ़ें: गुरुग्राम को देश का सबसे खूबसूरत शहर बनाएगी हरियाणा सरकार, बनाया विस्‍तृत वर्क प्‍लान


पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.