Move to Jagran APP

प्रदूषण पर सख्‍ती, पंजाब में पराली जलाने पर एक ही दिन में 52 किसान गिरफ्तार

पंजाब में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ राज्‍य सरकार सख्‍ती के मूड आ गई है। राज्‍य में एक ही दिन 52 किसानों को गिरफ्तार किया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 10:45 AM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 10:45 AM (IST)
प्रदूषण पर सख्‍ती, पंजाब में पराली जलाने पर एक ही दिन में 52 किसान गिरफ्तार
प्रदूषण पर सख्‍ती, पंजाब में पराली जलाने पर एक ही दिन में 52 किसान गिरफ्तार

जालंधर/चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब सरकार राज्‍य में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्‍ती के मूड में है। राज्‍य में एक ही दिन में 52 किसानों को पराली जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही मंगलवार को ही 371 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद भी पंजाब में किसान जमकर पराली जला रहे हैं। पंजाब सरकार की कार्रवाई के बावजूद किसान पराली जलाने से बाज आने को तैयार नहीं हैं। सबसे ज्यादा पटियाला में 48 केस दर्ज किए गए, जबकि सबसे ज्यादा लुधियाना में 22 किसान गिरफ्तार हुए। प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद किसान भी उग्र हो गए हैैं और अधिकारियों का घेराव करने के साथ ही उन्हें बंदी भी बनाने लगे हैैं। 

loksabha election banner

सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद 371 किसानों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

मुख्य सचिव करन अवतार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये मंगलवार को सभी जिलों के अधिकारियों की खिंचाई की। इसके बाद तमाम अधिकारी देर शाम तक फील्ड में जमे रहे। हालांकि उनसे संपर्क नहीं हो सका, लेकिन देर रात तक विभाग के अधिकारी किसानों पर की गई कार्रवाई के आंकड़े जुटाते रहे। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मुख्य सचिव को तलब किया हुआ है।

लुधियाना में सबसे अधिक 22 किसान गिरफ्तार, पटियाला में 48 पर केस

प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट में यह बताना पड़ेगा कि उसने क्या क्या कदम उठाए हैैं। यही वजह है कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) भी सख्त हो गया है और दो दिन में उसने 1346 किसानों पर शिकंजा कसकर 38 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। यह अभी वसूला नहीं गया है। इसके अलावा सुपर एसएमएस न लगाने वाली आठ कंबाइनों को भी जब्त किया गया है।

पीपीसीबी ने भी कसा शिकंजा, दो दिन में 1346 किसानों पर 38 लाख जुर्माना

मानसा में पराली को आग लगाने की रिपोर्ट बनाने गए पटवारी वेद प्रकाश व ब्लॉक खेतीबाड़ी के एक अफसर को गांव भैणीबाघा के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की अगुआई में बंदी बना लिया। इसी तरह गांव हीरेवाला में पराली जलाने की रिपोर्ट बनाने गए पटवारी का किसानों ने घेराव किया।

------

जिला-              केस-           गिरफ्तारी

लुधियाना :      45-                22

पटियाला :       48-                00

जालंधर :        06-                 06  

मुक्तसर :         32 -               08

फाजिल्का :     03-                 01

मानसा :        03-                  02

फिरोजपुर :     21-                  08

फरीदकोट :     12 -                 0

मोगा :           83 -                 0

बठिंडा :         48-                   0

संगरूर :        21-                   0

बरनाला :       06-                   0

नवांशहर :      08 -                 05

रूपनगर :       22 -                00

गुरदासपुर :      08-               00

सरहिंद :        05-                 00

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: प्रकाश सिंह बादल एकमात्र ऐसे नेता जो संयुक्त पंजाब में भी थे विधायक और आज भी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.