चंडीगढ़ में हेराफेरी कर दुकान से 50 क्विंटल सरिया चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार
चंडीगढ़ में मलोया के जुझारनगर रोड स्थित दुकान से 50 क्विंटल सरिया चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लोड वाहन पर ही हेराफेरी कर सरिया चोरी करने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल कर आरोपित को दबोचा है।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में मलोया के जुझारनगर रोड स्थित दुकान से 50 क्विंटल सरिया चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लोड वाहन पर ही हेराफेरी कर सरिया चोरी करने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल कर आरोपित को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान खरड़ स्थित माता गुजरी इंक्लेव के रहने वाले उपकार सिंह के तौर पर हुई है। मनोहर थाना पुलिस आरोपित को बुधवार जिला अदालत में पेश करेगी।
जानकारी के अनुसार मामले की शिकायत दुकान मालिक हंस जैन ने पुलिस में दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि सरिया लोड ट्रक दुकान पर आया था। जिसकी रसीद के आधार पर हेराफेरी उपकार सिंह उसका 50 से 55 क्विंटल सरिया चोरी कर ले गया। उसे दुकान पर कुल सरिया में उतरवाया ही नहीं। जिसका वजन करने पर चोरी की जानकारी मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में आरोपित की करतूत का पता चल गया।
ऐसे आरोपित ने किया हेराफेरी
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि आरोपित दुकान के सामने मालिक का सरिया उतरवाने आया था। उसने मात्र 20 क्विंटल सरिया गोदाम के अंदर उत्तर वाया और बाकी के 50 से 55 क्विंटल सरिया दूसरी साइड में उतरवा दिया। 50 से 55 क्विंटल सरिया दूसरे का बताकर कुछ दिन बाद डिलीवरी देने का बहाना कर वह निकल गया। जिसके बाद सरिया कम होने का खुलासा होने पर मालिक और शॉप में काम करने वाले वर्करों के बीच 3 दिन तक बातचीत और हिसाब किताब चलता रहा। टीएमटी का सरिया बगल में भी रखे जाने की वजह से शक के आधार पर शॉप मालिक ने मलोया थाना पुलिस को सूचना दी। पहले थाना पुलिस ने दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ किया और बाद में सरिया डिलीवरी करने वाले से भी पूछताछ की गई। हालांकि सरिया की मात्रा में हेराफेरी करने की जानकारी पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद मिले। जिसके बाद आरोपित ने भी चोरी की वारदात कबूल कर लिया।