पंजाब सरकार के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन
750 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-17 से इस मार्च को शुरू किया।
जासं, चंडीगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छात्र संगठन ने पंजाब में गिर रहे शिक्षा के स्तर को लेकर मंगलवार को पंजाब विधानसभा के लिए विरोध मार्च निकाला। 750 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-17 से इस मार्च को शुरू किया। मार्च को एबीवीपी पंजाब के सचिव चिरांशु रत्न के लीड किया। एबीवीपी ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में इस समय जो बुरा हाल शिक्षा का है, वह आज से पहले कभी नहीं था। पंजाब सरकार द्वारा न तो स्कूलों पर ध्यान दे रही है और न ही कॉलेजों पर। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी ने विभिन्न मांग सरकार के सामने रखी। राज्य सचिव चिरांशु रतन ने संबंधित मुद्दों पर अपने विचार साझा करके रैली को संबोधित किया और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करके राज्य सरकार की आलोचना की। चंडीगढ़ एबीवीपी संयोजक परमिदर सिंह कटोरा ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस द्वारा स्टूडेंट्स की आवाज को दबाया गया। पंजाब सरकार द्वारा अपने अधिकारों के लिए छात्रों की आवाज दबाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया लेकिन छात्रों ने सरकार के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखा। एबीवीपी छात्र संघ ने दी प्रशासन को चेतावनी
एबीवीपी द्वारा प्रशासन को एक ज्ञापन दिया गया और अधिकारियों ने उस मांगों पर काम करने का आश्वासन दिया। चिरांशु रतन ने सरकार को मांगों पर पर्याप्त उपाय करने के लिए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इन समस्याओं का समाधान नहीं निकला तो और भी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा। यह रखी मांग
एससी/एसटी के छात्रों को छात्रवृत्ति न देकर परेशान किया जाना बंद हो, छात्र संघ चुनावों की घोषणा की जानी चाहिए, पूरे राज्य में शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाए, शिक्षा के व्यापारीकरण को रोका जाना चाहिए, राज्य के सभी निजी संस्थानों पर जांच रखने के लिए एक नियामक संस्था होनी चाहिए, शराब की होम डिलीवरी जैसे फैसलों को तुरंत वापस लाया जाना चाहिए। यह रहे प्रदर्शन में मौजूद
सीडब्ल्यूसी मेंबर व प्रांत छात्रा प्रमुख कुदरतजोत कौर, प्रांत सह मंत्री दीक्षा भनोट, एबीवीपी पीयू अध्यक्ष हरीश गुर्जर, महानगर मंत्री अजय सूद, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अरमानजोत बराड़, एबीवीपी पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला अध्यक्ष वीरिश बेहल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनमीत के अलावा कई एबीवीपी ने कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।