चंडीगढ़ में घरों को ढहाने की आप ने निंदा की, कहा- भाजपा नेताओं ने धरना देने का नाटक किया
आम आदमी पार्टी ने एक बयान जारी करके सत्ताधारी पार्टी भाजपा के दोहरे मानकों की निंदा की है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने शुक्रवार को इंदिरा कॉलोनी में मकानों को ढहाने का अभियान चलाया और स्थानीय निवासियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
चंडीगढ़, जेएनएन। आम आदमी पार्टी ने एक बयान जारी करके सत्ताधारी पार्टी भाजपा के दोहरे मानकों की निंदा की है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने शुक्रवार को इंदिरा कॉलोनी में मकानों को ढहाने का अभियान चलाया, और स्थानीय निवासियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जिसके बाद भाजपा के नेताओं ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के दफ्तर के बाहर धरना देने का नाटक किया।
AAP नेताओं प्रेम गर्ग, नितिन गोयल, चंद्रमुखी शर्मा और विजय पाल सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता ना केवल चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में हैं, बल्कि नगर निगम में भी भगवा पार्टी का ही बहुमत में है। संसद सदस्य भी भाजपा से है। साथ ही, केंद्र सरकार में भी भाजपा सत्ता में है। फिर भी उनके नेता नौटंकी कर रहे हैं कि अधिकारी उनकी बात नहीं मानते।
यह संभव नहीं है कि भाजपा के नेता चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हैं, फिर भी वे एक विपक्षी दल की तरह धरना देने का नाटक कर रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड के सभी निर्णय उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा लिए जाते हैं, जिसमें भाजपा के सभी नेता इसके डायरेक्टर्स हैं। पहले, भाजपा ने गरीब लोगों के घरों को ध्वस्त कर दिया और फिर उनके नेताओं ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करके घड़ियाली आंसू बहाने का ड्रामा शुरू कर दिया। बॉलीवुड अभिनेता, सांसद किरण खेर भाजपा की ड्रामा टीम की कैप्टन हैं।
शहरवासियों की समस्याओं के प्रति भाजपा पूरी तरह असंवेदनशील है। आम आदमी द्वारा अपने घरों में किए गए जरूरतों के आधार पर बदलावों को ढहाने के लिए तो भाजपा सरकार के बुल्डोजर फटाफट पहुंच जाते हैं, लेकिन वीआईपी लोगों और भाजपा नेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण की अनदेखी की जाती है। जबसे भाजपा सत्ता में आई है तब से चंडीगढ़ वासियों को लगातार बेवकूफ बनाने का ही काम किया है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें