Move to Jagran APP

AAP चंडीगढ़ का कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप, निगम के बाहर आप का प्रदर्शन देखने चोरी छुपे पहुंचे थे सुभाष चावला

बीते मंगलवार को आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने निगम कार्यालय के बाहर भाजपा शासित नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया था। वहीं आप नेताओं का आरोप है कि उनके इस प्रदर्शन को कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला चोरी छुपे देखने आए थे।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 10:02 AM (IST)Updated: Wed, 01 Sep 2021 10:02 AM (IST)
AAP चंडीगढ़ का कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप, निगम के बाहर आप का प्रदर्शन देखने चोरी छुपे पहुंचे थे सुभाष चावला
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष सुभा चावला। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीते कल निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ऐसे में अब कांग्रेस भी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। लेकिन नगर निगम के बाहर पहले प्रदर्शन करने की बाजी आम आदमी पार्टी ने मार ली है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि जितनी भीड़ आप ने जुटाई है उससे चार गुना कांग्रेस जुटाएगी।

loksabha election banner

मंगलवार को सदन की बैठक के दिन आप ने भाजपा के खिलाफ नगर निगम के बाहर प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला पर आरोप लगाया है। आप नेता संदीप भारद्वाज का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित भ्रष्ट नगर निगम की दमनकारी नितिओं के खिलाफ प्रदीप छाबड़ा के अगुआई में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि आप के इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष चोरी छुपे प्रदर्शन को देख रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष गेट के पीछे छुपकर आम आदमी पार्टी के जोरदार प्रदर्शन को देख के भौचक्के रह गए। संदीप भारद्वाज ने कहा कि सुभाष चावला पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा की ताकत देखने आए थे और वहां आप कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर घबरा गए। बता दें कि आप से पहले कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ नगर निगम के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के बीमार होने के कारण प्रदर्शन को टाल दिया गया। कांग्रेस का मानना है कि प्रदर्शन के लिए तैयारी की जरूरत थी।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला का कहना है कि वह सदन की बैठक देखने के लिए आए थे। उन्हें आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन से कोई फर्क नहीं पड़ता। सदन की बैठक देखने के लिए वह पिछले गेट से आए थे और उन्होंने कांफ्रेंस रूम में एक घंटा बैठकर सदन की बैठक देखी। उन्होंने कहा कि आप का प्रदर्शन फेल रहा है। आप के पास अपना कोई नेता नहीं है। कांग्रेस से ही आप को उम्मीद है कि उनके नेता आएंगे और उनकी पार्टी को मजबूत करेंगे। आप के नेताओं के जब कांग्रेस नेताओं को लेकर बयान आते हैं तो उन्हें उन र तरस आता है। उनका कहना है कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का भाजपा से मुकाबला है। आप से उनका कोई मुकाबला नहीं है।  

पूर्व मेयर एवं आप के सह-प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, प्रेम गर्ग ने कहा कि निगम में फैले भ्रष्टाचार ने शहरवासियों की नाक में दम कर दिया है। अधिकारी बिना रिश्वत लिए शहरवासियोंं के काम नहीं कर रहे हैं, जिसके लिए सीधे तौर पर सत्तारूढ़ भाजपा तथा मेयर जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को निगम की सत्ता से हटाने के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्येक शहवासी के घर जाकर अरविंद केजरीवाल के दिल्ली माडल के तहत लोगों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देगी।चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चंद्रमुखी शर्मा, संदीप भारद्वाज व विक्रम पुंडीर ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की कॉलोनियों के निवासी सुविधाओं से वंचित जीवन जी रहे हैं। इन कॉलोनियों में न तो पीने का पानी मिल रहा है और न ही सीवरेज की पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा पानी और सीवरेज के बिलों में की गई भारी वृद्धि का खामियाजा गरीब परिवारों को उठाना पड़ रहा है। निगम ने गरीब लोगों पर करों का अतिक्ति बोझ डालकर उन्हें आर्थिक रूप से और कमजोर बना दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.