Move to Jagran APP

पंजाब चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की 15 और प्रत्याशियों की सूची, किसको दिया टिकट, देखें लिस्ट

Punjab Assembly Elections 2022 आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में भी 15 नाम हैं। आम आदमी पार्टी राज्य में अब तक 88 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 28 Dec 2021 11:32 AM (IST)Updated: Tue, 28 Dec 2021 06:12 PM (IST)
पंजाब चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की 15 और प्रत्याशियों की सूची, किसको दिया टिकट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्य़ाशियों की एक और सूची।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab Assembly Elections 2022: आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। सूची में पंद्रह लोगों के नाम हैं। पार्टी अब तक 88 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। शिरोमणि अकाली दल के बाद आम आदमी पार्टी दूसरी ऐसी पार्टी है जिसने 88 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। शिअद अब तक 91 उम्मीदवारों को टिकट दे चुका है।

prime article banner

बीते कल ही मोहाली के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और आज उनका नाम मोहाली से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची में है। इसके अलावा बठिंडा नगरपालिका के प्रधान रहे जगरूप सिंह गिल को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतार दिया है। गिल कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे हैं, लेकिन नगर निगम के चुनाव में सातवीं बार जीतने के बावजूद पार्टी ने वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के दबाव में उन्हें मेयर नहीं बनाया गया, जिसके चलते वह काफी नाराज थे। जगरूप गिल की नाराजगी को दूर करने की भी पार्टी ने कोई कोशिश नहीं की। लिहाजा उन्होंने आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया।

बता दें, प्रत्याशियों की सूची जारी करने के मामले में अभी आम आदमी पार्टी व शिअद सबसे आगे हैं। कांग्रेस, भाजपा व कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। 

आज जारी सूची

  1. डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा
  2. राजा सांसी से बलदेव सिंह मिआदियां
  3. कपूरथला से मंजू राणा
  4. शाहकोट से रतन सिंह काकड़ कलां
  5. जालंधर पश्चिमी से शीतल अंगराल
  6. आदमपुर से जीतलाल भट्टी
  7. श्री चमकौर साहब से डा. चरणजीत सिंह,
  8. एसएएस नगर (मोहाली ) से कुलवंत सिंह
  9. बस्सी पठाना से रूपिंदर सिंह हैप्पी
  10. लुधियाना दक्षिणी से रजिंदर पाल कौर छीना
  11. फिरोजपुर शहरी से रणवीर सिंह भुल्लर
  12. बठिंडा शहरी से जगरूप सिंह गिल
  13. अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जन माजरा
  14. नाभा से गुरदेव सिंह देव
  15. बंगा से कुलजीत सिंह

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.