चंडीगढ़ में कृषि कानून पर आप ने गर्वनर वीपी बदनौर पर साधा निशाना, कहा- किसानों के साथ हैं या कॉरपोरेट्स के साथ
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने बुधवार को पंजाब के गर्वनर वीपी सिंह बदनौर से सवाल किया कि वह किसानों के साथ हैं या कॉरपोरेटों के साथ। आप नेता चंद्रमुखी शर्मा ने गर्वनर बदनौर से सवाल किया कि उन्हें इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
चंडीगढ़, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने बुधवार को पंजाब के गर्वनर वीपी सिंह बदनौर से सवाल किया कि वह किसानों के साथ हैं या कॉरपोरेटों के साथ? गर्वनर, पंजाब के किसानों की वास्तविक चिंताओं पर ध्यान देने में विफल रहे हैं। वह राज्य जिसे किसान प्रधान राज्य के रूप में जाना जाता है और उसका गर्वनर किसान समुदाय का पक्षधर नहीं है। आप नेता चंद्रमुखी शर्मा ने गर्वनर बदनौर, जो कि यूटी के प्रशासक भी हैं, से सवाल किया कि उन्हें इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर गर्वनर का चुप्पी साधना और कॉर्पोरेट्स को समर्थन ने गर्वनर हाऊस की गरिमा को कम किया है। गौरतलब है कि पंजाब गर्वनर वीपी सिंह बदनौर ने हाल ही में राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को तलब किया था ताकि केंद्र के कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध के दौरान मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाने पर स्पष्टीकरण मांगा जा सके।
शर्मा ने कहा, यह एक गंभीर कानून और व्यवस्था की स्थिति नहीं है और राज्यपाल को यह सुनिश्चित करना है कि यह कानून और व्यवस्था की स्थिति है। वह कम से कम इस बात से परेशान नहीं हैं कि किसान ठंड को कैसे झेल रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस प्रकार के रवैये से यह ज्ञात होता है मानों उन्हें उन किसानों की चिंता नहीं है, जिन पर उन्होंने अपना रुख साफ नहीं किया है।
टावर्स का मुद्दा एक छोटा सा मुद्दा है जो कि स्थानीय पुलिस स्टेशन के स्तर का है, न कि गर्वनर के स्तर का। यह स्पष्ट रूप से उनकी मंशा दर्शाता है कि वह केवल कॉर्पोरेट्स के लिए काम कर रहे हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, टावरों को नुकसान एक चिंता का विषय नहीं है, लेकिन यह किसान समुदाय द्वारा उठाए जा रहे वैध मुद्दे हैं जिनके निवारण की आवश्यकता है। गर्वनर केवल कॉरपोरेट घराने के हाथों में खेल रहे हैं, जो अन्नदाता किसानों की उपेक्षा करते हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें