Move to Jagran APP

आप ने चंडीगढ़ वासियों से किए तीन बड़े वादे

आम आदमी पार्टी शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर चिता व्यक्त की है। इसका आधार राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट को बनाया गया है जिसके अनुसार वर्ष 2019 में देश भर में सबसे असुरक्षित चंडीगढ़ की महिलाएं रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 07:37 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 07:37 PM (IST)
आप ने चंडीगढ़ वासियों से किए तीन बड़े वादे
आप ने चंडीगढ़ वासियों से किए तीन बड़े वादे

जासं, चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर चिता व्यक्त की है। इसका आधार राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट को बनाया गया है, जिसके अनुसार वर्ष 2019 में देश भर में सबसे असुरक्षित चंडीगढ़ की महिलाएं रही हैं। यह जानकारी आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ और पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि इसी आधार पर आप ने तीसरी गारंटी में चंडीगढ़ वासियों से तीन वादे किए हैं। इनमें सबसे पहला वादा शहर के अंदरूनी और बाहरी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का है, ताकि शहर की महिलाएं घर के अंदर और बाहर भी चौबीस घंटे सुरक्षित रह सकें।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि आप की सरकार ने दिल्ली में महिला सुरक्षा के मद्देनजर प्रति डेढ़ किलोमीटर में कुल 1826 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। ऐसा देश में किसी भी अन्य राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में नहीं हुआ है। आप ने शहरवासियों से दूसरा वादा पूरे शहर के सभी अंधेरे क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) खत्म कर वहां रोशनी की व्यवस्था की है। जरनैल सिंह ने कहा कि निगम चुनाव में इस बार 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, लेकिन महिला सुरक्षा के चिताजनक हालात देखकर आप 13 वार्डो में महिला प्रत्याशियों को आगे लाई है। निश्शुल्क वाई-फाई सुविधा मुहैया होगी

आप ने शहरवासियों से तीसरा वादा समूचे शहर में निश्शुल्क वाई-फाई सुविधा मुहैया कराने का किया। जरनैल सिंह ने कहा कि डिजीटल युग में इंटरनेट हर उम्र और हर वर्ग के लोगों की जरूरत है। आप समूचे शहर में हर समय वाईफाई सुविधा निश्शुल्क उपलब्ध कराएगी। स दौरान चंडीगढ़-पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह के साथ सह-प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, प्रदेशाध्यक्ष प्रेम गर्ग समेत नगर निगम चुनाव में 13 वार्डों पर चुनावी मैदान में उतरी आप की सभी महिला प्रत्याशी उपस्थित रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.