Move to Jagran APP

चंडीगढ़ नगर निगम ने रोकी आम आदमी पार्टी प्रभारी जरनैल सिंह की टी पार्टी, पहुंचे थे दूसरे राज्यों के विधायक

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में एक चाय पार्टी का प्रोग्राम रखा था। इस टी पार्टी में दूसरे राज्यों के विधायक व चंडीगढ़ के आप पार्षद समेत पंजाब व चंडीगढ़ के आप प्रभारी जरनैल सिंह भी शामिल हुए थे।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 07:08 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 07:08 PM (IST)
चंडीगढ़ नगर निगम ने रोकी आम आदमी पार्टी प्रभारी जरनैल सिंह की टी पार्टी, पहुंचे थे दूसरे राज्यों के विधायक
नगर निगम ने इस कार्यक्रम को करने पर रोक लगा दी थी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा का कब्जा है। मेयर चुनाव के बाद से भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच विवाद काफी बढ़ गया है। सदन की बैठक में हुए हंगामे के बाद तो मामला और ज्यादा गरम होता जा रहा है। ऐसे में अब भाजपा और आप पार्षदों के बीच एक-दूसरे को नीचा दिखाने की भी होड़ लग गई है। इसका एक उदाहरण दो दिन पहले ही देखने को मिला है।

loksabha election banner

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में एक चाय पार्टी का प्रोग्राम रखा था। इस टी पार्टी में दूसरे राज्यों के विधायक व चंडीगढ़ के आप पार्षद समेत पंजाब व चंडीगढ़ के आप प्रभारी जरनैल सिंह भी शामिल हुए थे। दरअसल यह कार्यक्रम जरनैल सिंह के कहने पर किया जा रहा था। यह टी पार्टी सेक्टर-43 के कम्युनिटी सेंटर में होनी थी और इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी वार्ड पार्षद प्रेम लता को सौंपी गई थी। इसकी सूचना सभी नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं को दी गई, लेकिन इससे पहले ही इसमें ग्रहण लग गया।

पार्टी के आयोजन से ठीक पहले नगर निगम को इस टी पार्टी के बारे में भनक लग गई और निगम की तरफ से पार्षद प्रेम लता को एक लिखित में फरमान जारी हुआ, जिसमें कहा कि उन्होंने बिना परमिशन लिए कम्युनिटी सेंटर में चाय पार्टी का प्रोग्राम रखा है। इस टी पार्टी में दूसरे राज्य के विधायकों को बुलाया गया है। ऐसे में यह एक राजनीतिक कार्यक्रम है। इसलिए पार्षद ऐसा नहीं कर सकती। कोई भी कार्यक्रम करने से पहले इसकी सूचना नगर निगम को देनी जरूरी है।

निगम की तरफ से यह भी कहा गया कि कम्युनिटी सेंटर में कोई राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम नहीं हो सकता। इसके बाद आम आदमी पार्टी को चाय पार्टी का आयोजन एक होटल में करना पड़ा। आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग का कहना है कि वह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। एक साधारण चाय पार्टी का आयाेजन था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर कम्युनिटी सेंटर में आप के कार्यक्रम को नहीं होने दिया गया। जबकि भाजपा नगर निगम चुनाव से पहले कई राजनीतिक कार्यक्रम कम्युनिटी सेंटर में कर चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.