7,438 लोगों ने कराया टीकाकरण
शहर में बुधवार को 7438 लोगों का टीकाकरण किया गया।बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 7110 लोगों का टीकाकरण किया गया।
जासं, चंडीगढ़ : शहर में बुधवार को 7,438 लोगों का टीकाकरण किया गया।बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 7,110 लोगों का टीकाकरण किया गया। बुधवार को 18 से 44 साल की उम्र के 3,004 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 2,444 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। नौ हेल्थ केयर वर्कर ने वैक्सीन की पहली डोज और 44 ने दूसरी डोज लगवाई।96 फ्रंटलाइन वर्करों ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 साल की उम्र के 457 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 901 ने दूसरी डोज लगवाई।60 साल से अधिक उम्र के 157 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 326 ने दूसरी डोज लगवाई।
अब तक 10,68े,842 वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। 26,938 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 21,911 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इसी तरह 48,345 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 55,045 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।18 से 44 साल की उम्र के अब तक 4,36,099 वैक्सीन की पहली डोज और 36,589 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।45 से 60 साल की उम्र के 1,75,162 वैक्सीन की पहली डोज और 98,831 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
60 साल से अधिक उम्र के 98,248 पहली डोज और 71,674 डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 26,148 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। 26,938 यानी 103.02 फीसद हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। 22,430 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 48,345 यानी 215.54 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि शहर में टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में जागरूकता मुहिम जारी रहेगी।