Move to Jagran APP

50 हजार पंफलेट बताएंगे धवन के 30 साल पहले किए कामों का हिसाब

30 साल पहले करवाए गए कामों के आधार पर मैदान उतरेंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 10:23 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 10:23 PM (IST)
50 हजार पंफलेट बताएंगे धवन के 30 साल पहले किए कामों का हिसाब
50 हजार पंफलेट बताएंगे धवन के 30 साल पहले किए कामों का हिसाब

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़ : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं आप कैंडिडेट हरमोहन धवन इस बार के लोकसभा चुनाव में अपने 30 साल पहले करवाए गए कामों के आधार पर मैदान उतरेंगे। इन कामों की सूची तैयार करके 50 हजार पंफलेट ¨प्रट करवाए गए हैं। पंफलेट 24 फरवरी को होने वाली दिल्ली सीएम एवं आप के संयोजक अर¨वद केजरीवाल की रैली में भी वितरित किए जाएंगे। रैली के बाद धवन शहर में अपना चुनाव प्रचार भी तेज कर देंगे। आप कार्यकर्ताओं को भी धवन द्वारा पुराने किए गए कामों और दिल्ली सरकार की ओर से इस समय किए जा रहे कामों को शहरवासियों को बताकर वोट बटोरने और लोगों को प्रभावित करने के टिप्स दिए गए हैं। इस रैली में केजरीवाल के अलावा पंजाब आप के प्रधान भगवंत मान, शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा मुख्य वक्ता रहेंगे। जिनके भाषणों में भाजपा और पीएम मोदी ही टारगेट पर रहेंगे। 26 फरवरी तक शत्रुघ्न सिन्हा रहेंगे चंडीगढ़ में

loksabha election banner

अर¨वद केजरीवाल, शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा 24 फरवरी को रैली से पहले ही चंडीगढ़ में पहुंचेंगे। केजरीवाल रैली के बाद ही चंडीगढ़ से चले जाएंगे, जबकि पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा रात को चंडीगढ़ में ही रुकेंगे और वह वापस 25 फरवरी को जाएंगे, जबकि शत्रुघ्न सिन्हा 26 फरवरी तक शहर में ही रुकेंगे। मालूम हो कि यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के पुराने दोस्त हैं। दोनों सिन्हा सेक्टर-17 के ताज होटल में रहेंगे। सोनाक्षी सिन्हा आएंगी धवन के लिए प्रचार करने

सोनाक्षी सिन्हा भी लोकसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के लिए प्रचार करने आएंगी और धवन के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगी। मालूम हो कि फिल्म अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। इस रैली के हैं कई मायने

हरमोहन धवन 10 साल बाद चुनाव मैदान में उम्मीदवार के तौर पर उतर रहे हैं। 24 फरवरी को होने वाली रैली के अपने ही मायने हैं। केजरीवाल शहर में पहली बार किसी रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले पिछले लोकसभा चुनाव में केजरीवाल ने शहर में रोड शो किया था। यह रैली पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन की शहर में ताकत तय करेगी। रैली की भीड़ तय करेगी कि धवन का भी अभी शहर में जलवा है कि नहीं। आप ने इस रैली में 20 हजार की भीड़ जुटाने का टारगेट रखा है। लोगों को रैली में लाने के लिए 200 बसें बुक की गई हैं। इस रैली पर कांग्रेस और भाजपा दोनो की नजर है। मुझे शहर की हर समस्या का पता है

आप के उम्मीदवार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का कहना है कि 30 साल पहले जब उन्हें सांसद और केंद्र में मंत्री बनने का मौका मिला था, तो इतने काम किए गए थे, जितने उसके बाद में आए सांसद भी नहीं करवा पाए हैं। शहरवासियों को भी पता है कि जो वह वायदा करते हैं, वह पूरा करते हैं। उन्हें शहर की हर समस्या की जानकारी है। रैली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। सांसद बनने के बाद 30 साल पहले यह काम किए थे धवन ने, जिन पर किया जा रहा है दावा

-सेक्टर-32 जीएमसीएच अस्पताल का शिलान्यास किया गया

-कजौली वाटर व‌र्क्स के दूसरे और तीसरे फेज का शिलान्यास करवाया गया

-यूटी कर्मचारियों के लिए पंजाब पैटर्न पे-स्केल और बी-2 का दर्जा दिलवाया

-सेक्टर-48 से 50 में कोऑपरेटिव सोसायटियों के लिए जमीन अलॉट करवाई गई

-चंडीगढ़ एयरपोर्ट को अपग्रेड और रेनोवेट किया गया

-चंडीगढ़-दिल्ली के लिए शताब्दी की शुरुआत करवाई

-3200 से ज्यादा फड़ीवालों के लाइसेंस बनवाकर उन्हें बूथ दिलवाए गए

-मौलीजागरां में पुनर्वास योजना के तहत मकान बनवाए गए

-गांवों में सीवरेज कनेक्शन दिलवाए गए, गांव में सड़कें और स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.