Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री की छत तोड़कर अंदर घुसे चोर, 50 किलो ब्रास चोरी कर फरार

चंडीगढ़ में चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इन घटनाओं से चंडीगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में हुई चोरी की घटना के बाद फिर एक फैक्ट्री से चोर 50 किलो ब्रास चोरी कर फरार हो गए।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 05:49 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 05:49 PM (IST)
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री की छत तोड़कर अंदर घुसे चोर, 50 किलो ब्रास चोरी कर फरार
फ्रैक्ट्री मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित फैक्ट्री की लोहे की छत तोड़कर आरोपित 50 किलो ब्रास चोरी कर फरार हो गए। दूसरे दिन फैक्ट्री पहुंचे मालिक हरविंदर सिंह खन्ना ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास की फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है।

loksabha election banner

शिकायतकर्ता हरविंदर सिंह खन्ना ने बताया की इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में उनकी फैक्ट्री है। 26 दिसंबर की रात फैक्ट्री बंद कर घर चले गए थे। दूसरे दिन फैक्ट्री में आए तो मुख्य गेट टूूटा हुआ था। इसके अलावा फैक्ट्री की छत तोड़कर आरोपित अंदर घुसे थे। फैक्ट्री मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-31 थाना पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर जांच के बाद केस दर्ज किया है।

तीन दिन पहले मसाला फैक्ट्री में हुई थी चोरी

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित मसाला पैकिंग फैक्ट्री का ताला तोड़कर देर रात अज्ञात आरोपित लाखों के सामान सहित नगदी चोरी कर फरार हो गए थे। दूसरे दिन फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस में शिकायत फैक्ट्री मालिक प्रवीण कुमार ने दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित उनकी मसालों को पैक करने की फैक्ट्री है। रोजाना की तरह दो जनवरी की शाम फैक्ट्री बंद कर घर चले गए थे। दूसरे दिन तीन जनवरी की रात सुबह फैक्ट्री में पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। फैक्ट्री के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अपने स्तर पर पड़ताल करने के बाद फैक्ट्री मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दी। सूचना पाकर थाना पुलिस और सीएफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.