चंडीगढ़ में कोरोना केस घटे लोगों की लापरवाही बढ़ी, वीकेंड कर्फ्यू में 459 लोग राउंडअप, 302 के चालान
चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आ रही है लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ज्यादा ढील देने के पक्ष में नहीं है। ज्यादा ढील देने से एक बार फिर संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में प्रशासन ने वीकेंड कर्फ्यू लागू रखा है।
चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आ रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ज्यादा ढील देने के पक्ष में नहीं है। ज्यादा ढील देने से एक बार फिर संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में प्रशासन ने वीकेंड कर्फ्यू लगा रखा है। दूसरी तरफ घटते केसों के साथ लोगों की लापरवाही बढ़ती जा रही है।
इस बार वीकेंड कर्फ्यू पर अब तक का सबसे रिकार्ड लापरवाह लोगों को राउंडअप करने का आंकड़ा पार हुआ हैं। पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो दिन में 359 लोगों को राउंडअप कर 302 लोगों के कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर चालान इश्यू किया हैं। इसमें बिना मास्क, शारीरिक दूरी घूमने और सार्नजनिक स्थान पर थूकना शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ियों के चालान करने के साथ वाहनों को जब्त भी किया है।
वीकेंड कर्फ्यू में नियम
चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। शनिवार सुबह 5:00 बजे से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक कोरोना कर्फ्यू पहले की तरह लागू रहेगा। कर्फ्यू के दौरान दोपहर 2:00 बजे तक केवल आवश्यक सेवाओं की दुकानें होम डिलीवरी के लिए खुलेंगी। इस दौरान भी पुलिस की सख्ती बरकरार रहेंगी। हालांकि, इस दौरान सुबह सात से नौ बजे कर सैर करने की छूट हैं।
शनिवार को पुलिस ने की कार्रवाई
राउंडअप लोग - 357
ट्रैफिक चालान - 38
वाहन जब्त - 02
बिना मास्क के चालान - 09
शारीरिक दूरी के चालान - 103
सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर चालान - 76
गिरफ्तार लोग - 02
केस दर्ज - 02
कुल फाइल - 95500
रविवार को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
राउंडअप लोग - 202
ट्रैफिक चालान - 17
वाहन जब्त - 01
बिना मास्क के चालान - 08
शारीरिक दूरी के चालान - 75
सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर चालान - 33
गिरफ्तार लोग - 00
केस दर्ज - 00
कुल फाइल - 62,000