Move to Jagran APP

मोहाली निगम में तेजी से होंगे काम, 38 नए कर्मचारियों ने किया ज्वाइन, दमकल विभाग को मिले 15 फायर मैन

मोहाली नगर निगम में अब लोगों को कार्यों को रफ्तार मिलेगी। क्योंकि कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे निगम को 38 नए कर्मचारी मिले हैं। इनमें से 15 फायर मैन दमकल विभाग को मिले हैं। सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य मंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपे।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 03:57 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 03:57 PM (IST)
मोहाली निगम में तेजी से होंगे काम, 38 नए कर्मचारियों ने किया ज्वाइन, दमकल विभाग को मिले 15 फायर मैन
सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य मंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपे।

जागरण संवाददाता, मोहाली। लंबे समय से कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे मोहाली दमकल विभाग को बुधवार एक अरसे बाद 15 फायर मैन मिले हैं। हालांकि फायर बिग्रेड में कर्मचारियों की कमी तो पूरी नहीं हुई लेकिन फिर भी कुछ राहत मिलेगी। दमकल विभाग के अलावा मोहाली नगर निगम में कर्मचारियों की कमी पूरी होनी शुरू हो गई है। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बुधवार को 38 कर्मचारियों को निुयक्ति पत्र सौंपे। सेहत मंत्री ने कहा कि नवनियुक्त कर्मचारी ईमानदारी, जिम्मेदारी, तनदेही से काम करें। इस दौरान निगम के सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी के लावा निगम कमिश्नर कमल गर्ग व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

loksabha election banner

मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि कर्मचारियों की कमी दूर करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। पिछले कई वर्षों से नगर निगम में कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई थी। जरूरत के मुताबिक ओर कर्मचारियों की भर्ती भी की जाएगी। नए कर्मचारियों के आने से काम में रफ्तार आएगी। बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि सरकार रोजगार को लेकर सभी को मौके दे रही हैं। युवाओं को रोजगार भी मिल रहे है।

सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धू ने कहा कि सरकार के खिलाफ जो कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं, उनकी मांगों को लेकर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। कर्मचारियों की समस्याओं को जल्द हल कर लिया जाएगा। मोहाली में जो नए फायर स्टेशन बनने हैं वे भी जल्द शुरू हो जाएंगे। पूरे शहर में एक सामान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों के लिए फंड की किसी तरह की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में टीकाकरण को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र की ओर से कोविड वैक्सीन की पूरी डोज नहीं भेजी जा रही। इसलिए टीकाकरण का काम थोड़ा धीमा चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.