Move to Jagran APP

26 हजार कमर्शियल और 80 हजार रेजिडेंशियल इमारतों से चार्ज होंगे बढ़े रेट

इमारतों पर लगने वाला हाउस और प्रॉपर्टी टैक्स में इजाफा करने का प्रस्ताव पास कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 10:22 PM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 06:13 AM (IST)
26 हजार कमर्शियल और 80 हजार रेजिडेंशियल इमारतों से चार्ज होंगे बढ़े रेट
26 हजार कमर्शियल और 80 हजार रेजिडेंशियल इमारतों से चार्ज होंगे बढ़े रेट

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : नगर निगम की सदन की बैठक में सोमवार को शहर की हजारों रेजिडेंशियल और कमर्शियल इमारतों पर लगने वाला हाउस और प्रॉपर्टी टैक्स में इजाफा करने का प्रस्ताव पास कर दिया। सदन की मंजूरी मिलने के बाद साल 2020 के अप्रैल माह से बढ़ा हाउस प्रॉपर्टी और हाउस टैक्स चार्ज होना शुरू हो जाएगा। शहर में 26 हजार कमर्शियल और 80 हजार रेजिडेंशियल इमारतें हैं। जिनका हर साल टैक्स नगर निगम को आता है। ऐसे में बढ़े हुए रेट का फैसला भी इन इमारतों के मालिक पर लागू होगा। रेट का प्रस्ताव पास करने के बाद अधिकारियों ने सदन को बताया कि अभी भी जो नए रेट तय किए गए हैं, वह पंचकूला और मोहाली से कम है।

loksabha election banner

नगर निगम ने बना रखे हैं अलग-अलग जोन

नगर निगम ने पूरे शहर की कमर्शियल इमारतों को जोन ए, बी, सी और डी में बांटा हुआ है। जबकि रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को तीन जोन में बांटा हुआ है। हर जोन के अलग-अलग रेट हैं। बढ़े हुए रेट के लागू होने से नगर निगम की हर साल छह से आठ करोड़ रुपये की कमाई बढ़ जाएगी। कमर्शियल इमारतों में शहर में बनी दुकानें, शोरूम, संस्थान और औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट शामिल हैं। शहर में नगर निगम प्रति स्क्वेयर फीट के हिसाब से टैक्स चार्ज करता है। अलग-अलग वर्ग की इमारतों का रेट तय किया गया है। सभी बूथों से प्रति माह चार्ज होगा 65 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स

इस समय शहर के सभी बूथ जोन डी में शामिल हैं। पहले इनके मालिक से हर माह 55 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स चार्ज किया जाता था। लेकिन बुधवार को कमेटी ने 10 रुपये प्रति बूथ के रेट में इजाफा कर दिया है। कमेटी ने प्रति बूथ 65 रुपये चार्ज करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही शहर में चल रहे क्लब और पेट्रोल पंप वालों से जो 11 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट के हिसाब से टैक्स चार्ज किया जाता था, उसका रेट भी 13 रुपये कर दिया है। आइए जानते हैं किस जोन में कमर्शियल इमारतों पर कितना प्रॉपर्टी टैक्स के रेट में किया गया है इजाफा

ग्रुप सेक्टर जोन ए जोन बी जोन सी

वर्तमान कितने बढ़ाए वर्तमान कितने बढ़ाए वर्तमान कितने बढ़ाए

1 17 22 26 16.50 20 14.30 17 (रुपये में) 2 22,34 और35 17.60 21 14.30 17 13.20 16 3 7,8,9,15,19,26 15.40 18 13.20 16 9.90 12 4औद्योगिक क्षेत्र फेज-1,2 11 13 8.8 11 6.60 8 हाउस टैक्स

जोन (प्लॉट एरिया) वर्तमान रेट कितने बढ़ाए (प्लॉट एरिया ) वर्तमान रेट कितने बढ़ाए (रुपये में)

1 2.0 2.50 1.0 1.25

2 1.6 2.00 0.8 1.00

3 1.2 1.50 0.75 1.00 अपार्टमेंट 0.75 1.00 नोट. उक्त रेट प्रति स्क्वेयर फीट के हिसाब से है। जिनके रेट में इजाफा भी स्क्वेयर फीट के हिसाब से ही बढ़ेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.