Move to Jagran APP

शहर में 2062 लोग ऐसे जिनके पास नहीं छत, सबसे ज्यादा यूपी के

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को होमलेस सर्वे की रिपोर्ट को जारी किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 08:33 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 08:33 PM (IST)
शहर में 2062 लोग ऐसे जिनके पास नहीं छत, सबसे ज्यादा यूपी के
शहर में 2062 लोग ऐसे जिनके पास नहीं छत, सबसे ज्यादा यूपी के

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को होमलेस सर्वे की रिपोर्ट को जारी किया। जिसमें बताया गया कि शहर में इस समय कुल 2062 लोग बेघर हैं। इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया है कि सेक्टर-43 में होमलेस लोगों के लिए 100 बेड का शेल्टर बनाया जाएगा। इस नए शेल्टर को बनाने का काम नगर निगम को दिया गया है जोकि सवा साल में बनकर तैयार होगा। जबकि इस समय पहले से शहर में चार शेल्टर हैं। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार एक सात बच्चा भी है जो बिना घर के हैं। जबकि साल से 12 साल की आयु में 19 बच्चे शामिल हैं। इन 2062 में सिर्फ 26 महिलाएं ही शामिल हैं। जबकि दो ट्रांसजेंडर भी है। जिनमें कुल 767 लोग अनपढ़ हैं। जबकि पढ़े लिखे लोग 255 हैं। रिपोर्ट के अनुसार 28 ग्रेजुएट लोग भी शामिल है जिनके पास घर नहीं हैं। 101 लोग सीनियर सेकेंडरी स्कूल पढ़े हुए हैं। 399 लोग ऐसे हैं जोकि मिडल क्लास तक ही पढ़े हैं। 215 हाई स्कूल तक पढ़े हैं। सबसे ज्यादा 41 से 50 साल की आयु वर्ग के लोग हैं जिनकी संख्या 390 हैं। 574 लोग हैं बिहार के

loksabha election banner

रिपोर्ट के अनुसार 2062 में सबसे ज्यादा 1325 लोग अकेले यूपी के रहने वाले हैं। 574 लोग बिहार के रहने वाले लोग हैं। जबकि 29 चंडीगढ़, 17 हरियाणा, 31 पंजाब, 14 नेपाल आठ लोग हिमाचल के हैं। इनमें से 1975 लोग पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं। जबकि दो लोग ऐसे भी है जिन्हें एचआइवी है। पांच को स्किन की बीमारी

पांच को स्किन, एक को किडनी और पांच को भी टीबी भी है। यह सर्वे पीयू से करवाया गया है। इन 2062 में 1436 लोग शादीशुदा हैं। जबकि 621 लोग अविवाहित हैं। तीन तलाकशुदा हैं। यह सर्वे साल 2019 में हुआ है। मौके पर सलाहकार मनोज परिदा, गृह सचिव एके गुप्ता, डीजीपी संजय बेनिवाल, कमिश्नर केके यादव भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.