Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में मिले 1795 नए कोरोना मरीज, मनीमाजरा में 145 लोग संक्रमित, एक्टिव केस 8 हजार के पार

Chandigarh Corona News Update शहर में शनिवार को 1795 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इनमें 942 पुरुष और 853 महिलाएं शामिल हैं। अब तक 76270 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वर्तमान में शहर में महामारी का संक्रमण दर 26.71 फीसद दर्ज किया गया।

By Edited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 07:19 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 10:43 AM (IST)
चंडीगढ़ में मिले 1795 नए कोरोना मरीज, मनीमाजरा में 145 लोग संक्रमित, एक्टिव केस 8 हजार के पार
बीते एक हफ्ते में रोजाना औसतन 1,216 लोग पॉजिटिव पाए गए।

जासं, चंडीगढ़। शहर में शनिवार को 1,795 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इनमें 942 पुरुष और 853 महिलाएं शामिल हैं। अब तक 76,270 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वर्तमान में शहर में महामारी का संक्रमण दर 26.71 फीसद दर्ज किया गया। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसतन 1,216 लोग पॉजिटिव पाए गए। इस बीच पूर्व सांसद एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन के परिवार के पांच सदस्य और स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि सत्यपाल जैन और उनके बेटे धीरज जैन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

loksabha election banner

शहर में कोरोना एक्टिव केस आठ हजार के पार

कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या आठ हजार के पार पहुंच गई है। इस समय 8,511 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग ने 6,721 लोगों के कोविड सैंपल लेकर टे¨स्टग की। विभाग 9,23, 182 लोगों का कोविड टेस्ट कर चुका है। 8,45,364 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1,548 कोविड सैंपल तकनीकी खामियों की वजह से खारिज किए गए। 541 संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। 66,673 संक्रमित मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। संक्रमण से अब तक 1,086 लोगों की मौत हो चुकी है।

मनीमाजरा में मिले 145 नए केस

मनीमाजरा में शनिवार को सबसे ज्यादा संक्रमित मामले सामने आए। 145 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा सेक्टर-7 में 35, सेक्टर-8 में 11, सेक्टर-11 में 28, सेक्टर-15 में 42, सेक्टर-16 में 10, सेक्टर-18 में 19, सेक्टर-19 में 32, सेक्टर-20 में 34, सेक्टर-21 में 16, सेक्टर-22 में 57, सेक्टर-23 में 31, सेक्टर-24 में 19, सेक्टर-26 में 26, सेक्टर-32 में 44, सेक्टर-37 में 60, सेक्टर-44 में 55, सेक्टर-45 में 69, सेक्टर-46 में 80 और रामदरबार में 35 संक्रमित मामले सामने आए।

पंचकूला में  750 नए मामले

पंचकूला जिले में कोरोना का आंकड़ा बढ़ने का सिलसिला जारी है। शनिवार को पंचकूला में 750 नए संक्रमित मिले, जिनमें से 510 पंचकूला के रहने वाले हैं। इनमें 292 पुरुष और 218 महिलाएं हैं। पंचकूला में इस समय 2865 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 2814 होम आइसोलेशन और 51 अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। पंचकूला के सिविल सर्जन डॉ मुक्ता कुमार ने बताया कि अब तक 382 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। आज 4 और स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब तक 545037 आरटीपीसीआर रैपिड एंटीजन सैंपल लिए जा चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.