13 दिन वायुमार्ग में दिल्ली से कटा रहेगा चंडीगढ़, 12 फ्लाइट्स रहेंगी रद
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के अपग्रेडेशन के चलते चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली 12 फ्लाइट्स 15 से 27 नंवबर तक रद रहेंगी।
चंडीगढ़ [विकास शर्मा]। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के अपग्रेडेशन के चलते चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली 12 फ्लाइट्स 15 से 27 नंवबर तक रद रहेंगी। बता दें, चंडीगढ़ अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रोजाना 37 फ्लाइट्स का संचालन होता है। जिसमें 12 फ्लाइट्स अकेले दिल्ली के लिए जाती हैं, इन फ्लाइट्स के बंद होने से विदेशों से दिवाली मनाने घर आए लोगों को खासी दिक्कत होगा।
यात्रियों को होगी दिक्कत
चंडीगढ़ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश का गेटवे है। इस रीजन के लाखों लोग विदेशों में रहते हैं। चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट जाकर लोग अमेरिका, यूरोप, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की फ्लाइट पकड़ते हैं। ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट के बंद रहने से यात्रियों को खासी दिक्कत होगी। गौरतलब है कि विदेशों में रहने वाले ज्यादातर लोग दिवाली मनाने के लिए अपने घर आए हुए हैं, ऐसे में उन्हें वापस जाने में खासी दिक्कत होगी।
ये फ्लाइट्स रहेंगी रद
विमानन कंपनी | समय |
एलांयस एयरलाइंस | 7:25 सुबह |
इंडिगो | 7:55 सुबह |
इंडिगो | 8:00 सुबह |
जेट एयरवेज | 9:55 सुबह |
जेट एयरवेज | 11 बजे |
इंडिगो | 12:05 बजे |
एयर इंडिया | 12:50 बजे |
जेट एयरवेज | 2:25 बजे |
जेट एयरवेज | 2:45 (चंडीगढ़ -दिल्ली -लखनऊ) |
विस्तारा | 3:25 बजे |
जेट एयरवेज | 4:05 बजे |
जेट एयरवेज | 4:55 बजे |