Move to Jagran APP

पंजाब में एक ही दिन में कोरोना वायरस के 1065 मरीजाें की पुष्टि, 16 लोगों की मौत

पंजाब में कोरोना वायरस का संक्रमण रूक नहीं रहा है। राज्‍य में शनिवार को 1065 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इस दौरान राज्‍य में 16 काेरोना मरीजों की मौत हो गई।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 10:24 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 10:24 PM (IST)
पंजाब में एक ही दिन में कोरोना वायरस के 1065 मरीजाें की पुष्टि, 16 लोगों की मौत
पंजाब में एक ही दिन में कोरोना वायरस के 1065 मरीजाें की पुष्टि, 16 लोगों की मौत

चंडीगढ़/जालंधर, जेएनएन। पंजाब में एक बार फिर एक ही दिन में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार को पार कर गया है। शनिवार को 1065 लोग पॉजिटिव और 16 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। राज्य में एक दिन पहले भी 1024 और बुधवार को 1015 लोग संक्रमित पाए गए थे। सेहत विभाग के लिए आने वाला समय काफी चुनौती भरा रहने वाला है। इसका एक कारण मरीजों की संख्या हर दिन एक हजार के पार पहुंचना है।

prime article banner

पठानकोट के विधायक अमित विज भी संक्रमित

एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपने फेसबुक लाइव कार्यक्रम में कहा था कि पंजाब में कोरोना के मरीजों की संख्या इस महीने के अंत में या अगले महीने के पहले हफ्ते में पीक पर पहुंच सकती है।

शनिवार को संक्रमित मिले मरीजों में पठानकोट के विधायक अमित विज भी शामिल हैं। उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही कोरोना ने जेलों में भी प्रवेश कर लिया है। अमृतसर सेंट्रल जेल और तरनतारन की जेल में 42 कैदी और हवालाती संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह शनिवार को 16 लोग कोरोना का शिकार बने हैं।

राज्य में सबसे ज्यादा मरीज लुधियाना से 229 मिले हैं। यहां पर ही सबसे ज्यादा आठ लोगों की मौत हुई है। पटियाला में 142 और अमृतसर में 111 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं मोहाली में 95, बठिंडा में 94 और जालंधर में 66 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पंजाब में अगर मौतों की बात करें तो इस महीने के पहले सप्ताह में सर्वाधिक मौतें लुधियाना जिले में हुई हैं। यहां एक सप्ताह में ही 62 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर पर जालंधर है। यहां एक सप्ताह में ही 18 लोग कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं।

 कोरोना मीटर

कुल केस/24 घंटे में-

23,609/1065

कुल सक्रिय केस/24 घंटे में-

8195/227

कुल स्वस्थ हुए/24 घंटे में-

14,860/820

कुल मृत्यु/24 घंटे में- 554/16

कुल टेस्ट/24 घंटे में-

6,59,248/12,845

कोरोना मीटर

अमृतसर

कुल केस/24 घंटे में 2307/111

सक्रिय केस/24 घंटे में 495/111

स्वस्थ हुए/24 घंटे में 1720/67 

कुल मौतें/24 घंटे में 92/2

कुल टेस्ट/24 घंटे में 61213/2843

बेड की उपलब्धता - 50

--

गुरदासपुर :

कुल केस/24 घंटे में       844/44   

सक्रिय केस/24 घंटे में      272/03

स्वस्थ हुए/24 घंटे में      550/41   

कुल मौतें/24 घंटे में         24/0

कुल टेस्ट/24 घंटे में  41838/1198

---

पठानकोट :

कुल केस/24 घंटे में    543/22

सक्रिय केस/24 घंटे में  165/-5

स्वस्थ केस/24 घंटे में  365/27

कुल मौतें/24 घंटे में    13/0

कुल टेस्ट/24 घंटे में   15300/100

---

रूपनगर :

कुल केस/24 घंटे में     361/24

सक्रिय केस/24 घंटे में   105/22

स्वस्थ हुए /24 घंटे में    250/02

कुल मौतें/24 घंटे में     06/00

कुल टेस्ट/24 घंटे में    24038/305

---

नवांशहर :

कुल केस/24 घंटे में     346/06

सक्रिय केस/24 घंटे में   67/-4

स्वस्थ हुए /24 घंटे में   301/10

कुल मौतें/24 घंटे में    06/ 00

कुल टेस्ट/24 घंटे में   18191/300

---

कपूरथला :

कुल केस/24 घंटे में     462/25

सक्रिय केस/24 घंटे में   225/25

स्वस्थ हुए /24 घंटे में   202/00

कुल मौतें/24 घंटे में    13/00

कुल टेस्ट/24 घंटे में  23078/313

तरनतारन

कुल केस/24 घंटे में 499/36

सक्रिय केस/24 घंटे में 238/36

ठीक हुए/24 घंटे में 261/2

कुल मौतें/24 घंटे में 10/0

कुल टेस्ट/24 घंटे में 21688/318

कोरोना मीटर : मोहाली

-कुल केस/24 घंटे में : 1264/95

-सक्रिय केस/24 घंटे में : 571/95

-स्वस्थ हुए/24 घंटे में : 674/26

-कुल मौतें/24 घंटे में : 19/1

-कुल टेस्ट/24 घंटे में : 27000/ 580

---------

पंजाब कोरोना का फैलाव रोकने में कामयाब : सिद्धू

पंजाब के सेहत एवं परिवार कल्याण  मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि सरकार कोरोना के फैलाव को रोकने में कामयाब रही है। इसके कारण ही यहां कम जानी नुकसान हुआ है। विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा द्वारा दिल्ली का मॉडल अपनाने की सीख पर सिद्धू ने कहा कि चीमा को पता होना चाहिए कि केजरीवाल सरकार के बुरे प्रदर्शन के कारण ही देश में कोरोना से अब तक हुई मौतों में से 10 फीसद यानी 4082 मौतें केवल दिल्ली में हुई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में मौतों की संख्या 539 है जो देश में हुई मौतों का केवल एक फीसद ही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK