Move to Jagran APP

पूर्व भाजपा पार्षद के नेतृत्व में इंदिरा कॉलोनी में बांटे 1000 मास्क

पूर्व पार्षद देशराज गुप्ता ने कहा कि इस माहौल में लोगों को संयम बरतने की जरूरत है। वक्त खराब चल रहा है लेकिन एक दिन यह भी चला जाएगा।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Tue, 12 May 2020 04:41 PM (IST)Updated: Tue, 12 May 2020 04:41 PM (IST)
पूर्व भाजपा पार्षद के नेतृत्व में इंदिरा कॉलोनी में बांटे 1000 मास्क
पूर्व भाजपा पार्षद के नेतृत्व में इंदिरा कॉलोनी में बांटे 1000 मास्क

मनीमाजरा, जेएनएन। मनीमाजरा स्थित इंदिरा कॉलोनी में पूर्व भाजपा पार्षद ज्ञान चंद गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय निवासियों के बीच 1000 मास्क वितरित किए। उन्होंने लोगों को फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी जागरूक किया। पूर्व पार्षद देशराज गुप्ता ने कहा कि इस माहौल में लोगों को संयम बरतने की जरूरत है। वक्त खराब चल रहा है लेकिन एक दिन यह भी चला जाएगा।  

loksabha election banner

कोरोना वायरस ज्यादा दिनों तक देश में नहीं टिक पाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों में ही रहे। अभी लॉकडाउन खत्म नहीं हुआ है और लोगों को इसका पालन करना चाहिए। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शशांक भट्ट ने कहा कि भाजपा ने शहर के लोगों को मास्क बाटने का लक्ष्य बनाया है जो बेहतरीन कदम है। इसमें हर तब्के को मास्क वितरित किए जाएंगे। मास्क वितरित के दौरान शशांक भट्ट, अमित शर्मा, अमित यादव और महेंद्र नाथ दुबे आदि भी शामिल थे।

विश्वास फाउंडेशन ने पीजीआइ को दिए 500 फेस शील्ड

विश्वास फाउंडेशन ने सेवा कार्यों की श्रृंखला के तहत सोमवार को पीजीआइ को 500 फेस शील्ड दिए। यह फेस शील्ड संस्था के जनरल सेक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास ने पीजीआइ के डायरेक्टर प्रो. जगतराम को दिए। साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते डाक्टरों व अन्य स्टाफ के लिए सुरक्षा की ज्यादा जरूरत है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पांच सौ फेस शील्ड पीजीआइ को दिए गए हैं। इससे पहले एक सौ पीपीई किट्स दी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.