Move to Jagran APP

पंजाब में कोराेना के 10 और मरीजों की पुष्टि, कुल पॉजिटिव केस 287 हुए

पंजाब में काेरोना के 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्‍य में इसके साथ की कुल पॉजिटिव केस 287 हो गई है। राज्‍य में अब तक 17 मरीजों की मौत हो चुकी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 07:42 AM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 01:22 PM (IST)
पंजाब में कोराेना के 10 और मरीजों की पुष्टि, कुल पॉजिटिव केस 287 हुए
पंजाब में कोराेना के 10 और मरीजों की पुष्टि, कुल पॉजिटिव केस 287 हुए

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में कोरोना वायरस के 10 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्‍य में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 287 हाे गई है। इनमें नौ मरीज जालंधर के और एक मोहाली का है। प्रदेश अब कुल 287 पॉजिटिव केस हो गए हैैं, जबकि 66 लोग ठीक हो चुके हैैं।राज्‍य में वीरवार को 17वीं मौत हुई थी। कपूरथला जिले के फगवाड़ा की छह महीने की बच्‍ची की कोरोना की चंडीगढ़ पीजीआइ में मौत हो गई थी। उसे पीजीआइ के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में दिल में छेद की सर्जरी कराने के लिए एडमिट किया गया था।

loksabha election banner

जालंधर में नौ, दो दिन बाद मोहाली में भी आया एक मामला

फगवाड़ा की बच्‍ची को बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उसे आइसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया था। वह अपनी मां का दूध भी नहीं पी पा रही थी। इंफेक्शन फैलने के चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पीजीआइ के मुताबिक कोरोना के संक्रमण, पॉल्यूमनरी आर्टरी हाईपरटेंशन की वजह से शॉक से बच्ची की मौत हुई है। वह लुधियाना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में वह 36 दिन तक एडमिट थी। क्रिटिकल कंडीशन के बाद 9 अप्रैल को पीजीआइ रेफर किया गया था। वहां ओपन हार्ट सर्जरी से पहले ही वह कोरोना से संक्रमित हो गई।

एपीसी में एडमिट 24 बच्चों को खतरा

बच्‍ची एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर (एपीसी) में एडमिट थी। ऐसे में एपीसी में एडमिट 24 बच्चों में कोरोना वायरस के लक्षण फैलने का खतरा पैदा हो गया है। बच्ची के पॉजिटिव आने के बाद वार्ड में एडमिट इन 24 बच्चों में से 16 को उसी वार्ड में रखा गया है क्योंकि ये 16 बच्चे बिना ऑक्सीजन के नहीं रह सकते हैं। ऐसे में सिर्फ आठ बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

जालंधर में 62 केस, मोहाली से एक पीछे

जालंधर में नौ पॉजिटिव केस आने के बाद जिले में मरीजों की संख्या 62 पहुंच गई है।  नौ में से चार जालंधर में उसी संस्थान से संबंधित हैं जहां पहले ही 11 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो युवक पक्का बाग, एक महिला बस्ती शेख और एक मकसूदां के ज्वाला नगर की रहने वाली बुजुर्ग शामिल है। जालंधर के पक्का बाग में तीन नए केस मिलने से अब यह इलाका हॉट स्पॉट बनता जा रहा है।

उधर, मोहाली जिले में दो दिन के बाद एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है। नयागांव के आदर्श नगर में रहने वाला 30 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है जो पीजीआइ के पॉजिटिव कर्मचारी के संपर्क में आया था।  जिले में इसके साथ में कुल पॉजिटिव केस 63 हो गए हैं।

------

कोरोना मीटर...

अब तक पॉजिटिव केस - 287

अब तक मौतें- 17

ठीक हुए- 66

नए पॉजिटिव मामले- 10

मौजूदा पॉजिटिव- 204

जमाती पॉजिटिव- 27

अब तक सैंपल लिए - 8757

नेगेटिव आए- 7433

रिपोर्ट का इंतजार 1037

------------------

पंजाब में अब तक की स्थिति

जिला-             पॉजिटिव-           मौत

मोहाली-             63-                   2

जालंधर-            62-                   2

पटियाला-          49-                   0

पठानकोट-        24-                    1

नवांशहर-         19-                     1

लुधियाना-        15-                     4

अमृतसर-         13-                      2

मानसा-            11-                      0

होशियारपुर-       7-                      1

मोगा-                4-                      0

फरीदकोट-          3-                      0

रूपनगर-            3-                       1

संगरूर-              3-                      0

कपूरथला-          3-                       1

बरनाला-             2-                     1

फतेहगढ़             2-                     0

गुरदासपुर-          2-                     1

मुक्तसर-             1-                     0

फिरोजपुर-         1-                    0

---------------------------------------------

कुल-                287-               17


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.